लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद नगर निगम ने गोमती नगर में गंदगी और सफाई व्यवस्था में लापरवाही के मामले में सख्त कार्रवाई की है। बुधवार देर रात तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी (रामकी) के दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इसके अलावा जोनल सेनेटरी अफसर, सफाई एवं फूड इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शहर के बड़े हिस्से में सफाई का जिम्मा संभालने वाली रामकी कंपनी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना…
Read MoreTag: Lucknow Nagar Nigam
लखनऊ को मिलेगी रामायण की विरासत और आस्था की नई पहचान, वृंदावन कॉलोनी में बनेगा थीम पार्क; कुकरैल नदी किनारे स्थापित होगी भगवान लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धार्मिक पर्यटन और मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए रामायण थीम पार्क, रामानुज पार्क और भगवान लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा विकसित करने की तैयारी है। रायबरेली रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी में रामायण थीम पार्क बनाने के लिए दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जबकि कुकरैल नदी के किनारे रामानुज पार्क और शक्ति वन को विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को रामायण से जुड़े प्रसंगों और पात्रों को देखने के साथ हरियाली के बीच समय बिताने का अवसर मिलेगा।…
Read More