लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ हर विधानसभा क्षेत्र में महिला प्रवासियों को भी उतारकर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसी रणनीति के तहत शुक्रवार को लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवासी बैठक आयोजित की गई। इसमें आठ राज्यों से आईं 403 महिला विस्तारकों ने हिस्सा लिया। बैठक में यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा…
Read More