यूपी चुनाव में बीजेपी का महिला दांव! हर विधानसभा सीट पर उतारी जाएंगी महिला प्रवासी, 8 राज्यों से पहुंचीं 403 विस्तारक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ हर विधानसभा क्षेत्र में महिला प्रवासियों को भी उतारकर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसी रणनीति के तहत शुक्रवार को लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवासी बैठक आयोजित की गई। इसमें आठ राज्यों से आईं 403 महिला विस्तारकों ने हिस्सा लिया। बैठक में यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा…

Read More

फांसी की सजा के बाद बेटी पीहू से मिलने को बेचैन मुस्कान, जेल प्रशासन को 3 बार लिखी चिट्ठी; परिवार ने भी फेर लिया मुंह

मेरठ: चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान अब अपनी बेटी पीहू से मिलने के लिए बेचैन है। बेटी से मुलाकात की इच्छा जताते हुए वह जेल प्रशासन को तीन बार पत्र लिख चुकी है। हालांकि, जेल में आने के बाद से अब तक उससे मिलने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है। पीहू फिलहाल अपने ननिहाल में रह रही है। परिजन पहले ही मुस्कान से किसी तरह का संबंध रखने से इनकार कर चुके हैं। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर…

Read More

नौवीं बार लखनऊ पहुंचेंगे PM मोदी, स्वागत के लिए जगमगाया पूरा शहर! 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित, 4461 युवा बनेंगे समारोह का हिस्सा

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर राजधानी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार शाम प्रधानमंत्री अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से उनका काफिला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) के लिए रवाना होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरे वीवीआईपी मार्ग को सजाया गया है। जगह-जगह स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर उनका अभिनंदन करेंगे, जबकि लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान पेश करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का शुभारंभ होगा।…

Read More

यूपी में मौसम लेगा करवट! दो दिन बारिश के बाद तेजी से गिरेगा पारा, सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन; कोहरे को लेकर भी अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश के बाद सोमवार से आसमान साफ होने की उम्मीद है, लेकिन सुबह के समय कोहरा और धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। बारिश के बाद तेजी से गिरेगा तापमान प्रदेश में…

Read More

PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में ट्रैफिक पर बड़ा पहरा! शाम 4 बजे से गोमतीनगर के रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा रूट प्लान

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को राजधानी आगमन को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक अलग-अलग इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। वहीं, शाम 4 बजे से गोमतीनगर क्षेत्र के सभी रास्तों पर प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी लेना जरूरी…

Read More

यूपी में विधानसभा चुनाव तक टलेंगे पंचायत चुनाव! प्रधानों को मिलेगा 6 महीने का अतिरिक्त कार्यकाल, शासनादेश जल्द

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव के बाद ही पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए गठित आयोग और ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने की तैयारी पूरी हो गई है। इस संबंध में शासनादेश जल्द जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 मई 2027 तक का समय मिल…

Read More

छठ के बाद घर लौटने वालों को रेलवे की बड़ी राहत! यूपी से दिल्ली, पुणे और राजकोट के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और पूरा रूट

लखनऊ: छठ महापर्व के बाद अपने कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ होकर दिल्ली, पुणे, बिहार और राजकोट के लिए पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन 21 और 22 नवंबर से शुरू होगा। रेलवे ने ट्रेनों की तारीख, समय और ठहराव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इनमें स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। गोरखपुर से…

Read More