लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर राजधानी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार शाम प्रधानमंत्री अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से उनका काफिला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) के लिए रवाना होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरे वीवीआईपी मार्ग को सजाया गया है। जगह-जगह स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर उनका अभिनंदन करेंगे, जबकि लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान पेश करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का शुभारंभ होगा।…
Read More