वाराणसी: रिलायंस समूह के निदेशक और उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी सोमवार को पांच महीने के भीतर दूसरी बार वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर को एक करोड़ रुपये का दान भी अर्पित किया। अनंत अंबानी का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक रहा। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा का अभिषेक किया और पूजा संपन्न की। इसके बाद उन्होंने मां अन्नपूर्णा मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की।…
Read More