नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज पर कुल 10 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें तीन भारतीय नागरिक शामिल थे। बाकी दो भारतीय सुरक्षित हैं और भारतीय मिशन लगातार उनके संपर्क में है। 18 जुलाई को हुआ था हमला विदेश मंत्रालय के अनुसार, मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला…
Read MoreTag: रूस यूक्रेन युद्ध
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ा सियासी बदलाव, सेरही कोरेत्स्की बने नए प्रधानमंत्री; संसद से मिला भारी समर्थन
कीव: रूस और यूक्रेन के बीच चार वर्षों से अधिक समय से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। देश की सरकारी ऊर्जा कंपनी के प्रमुख रहे सेरही कोरेत्स्की को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने यूलिया स्विरीडेंको का स्थान लिया है, जिन्होंने वर्ष 2025 से जुलाई 2026 तक प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। रूस के साथ जारी युद्ध और आर्थिक चुनौतियों के बीच कोरेत्स्की की नियुक्ति को यूक्रेन के लिए अहम फैसला माना जा रहा है। संसद में उनके पक्ष में 289 वोट…
Read More‘2022 में पुतिन को परमाणु हमला करने से पीएम मोदी ने रोका’, पोलैंड के उपविदेश मंत्री का बड़ा दावा
नई दिल्ली: पोलैंड के उपविदेश मंत्री व्लादिस्लाव टेओफिल बार्तोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के अंत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ सामरिक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकने में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उनके मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी की बात गंभीरता से सुनते हैं और उनकी राय का सम्मान करते हैं। बार्तोशेव्स्की ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों पुराने मजबूत…
Read Moreयूक्रेन को अमेरिका का बड़ा रक्षा तोहफा, पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम बनाने की मंजूरी; ट्रंप के ऐलान से बढ़ी रूस की चुनौती
अंकारा: यूक्रेन को अपनी वायु रक्षा क्षमता मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। तुर्किये में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के निर्माण का लाइसेंस देगा। इस फैसले का उद्देश्य यूक्रेन को रूस के लगातार हो रहे मिसाइल हमलों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम बनाना है। यूक्रेन लंबे समय से पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के निर्माण की अनुमति की मांग कर रहा था। ऐसे में अमेरिका की यह घोषणा…
Read Moreट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से की अलग-अलग बातचीत, युद्ध खत्म कराने की पेशकश; 90 मिनट की कॉल में क्या हुआ?
वॉशिंगटन: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर कूटनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलग-अलग बातचीत कर युद्ध समाप्त करने और शांतिपूर्ण समाधान तलाशने की अपनी इच्छा दोहराई है। दोनों नेताओं के साथ हुई बातचीत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई इन बातचीतों में युद्ध की मौजूदा स्थिति, शांति प्रयासों और भविष्य की कूटनीतिक पहल पर चर्चा…
Read Moreरूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ मिसाइल से कीव क्षेत्र में भारी तबाही
कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूस ने शनिवार रात यूक्रेन पर हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिससे राजधानी कीव और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मच गई। यह तीसरी बार है जब रूस ने युद्ध के दौरान इस घातक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सबसे पहले इस हमले की जानकारी दी, जिसके बाद रूस की तरफ से भी पुष्टि की गई कि रात के दौरान किए गए हमलों में…
Read Moreयूक्रेन के जवाबी हमले में 40 रूसी विमान ध्वस्त, जवाब में रूस ने दागी मिसाइल
रूस के हमले में यूक्रेन के 12 सैनिकों की मौत, 60 से अधिक घायल कीव। यूक्रेन के एक सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को वताया कि कीव ने रूसी क्षेत्र में ड्रोन हमले करके 40 से अधिक रूसी विमानों को नष्ट कर दिया है। अधिकारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर अमेरिकी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटिड प्रेस’ से कहा कि इस हमले को अंजाम देने में डेढ़ साल से अधिक का समय लगा और इसकी निगरानी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलें स्की ने स्वयं की थी। रूस का यूक्रेन के…
Read Moreरूसी वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर में 39 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया
कीव । रूस ने वृहस्पतिवार रात यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ये हमले राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की के इस बयान के कुछ घंटों वाद हुए कि रूस से तीन साल से जारी युद्ध की समाप्ति के लिए अमेरिका के साथ वातचीत अगले हफ्ते होगी। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हर्मन हालुशेंको ने फेसवुक पर लिखा, ‘यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले हुए है ।’ प्राधिकारियों ने वताया कि इन हमलों में एक…
Read More