नेपाल में फिर आ सकता है सैलाब का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी दूसरी बाढ़ की चेतावनी; ऊपरी इलाके में अब भी बनी है रुकावट

काठमांडू: नेपाल की भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद एक बार फिर बड़े सैलाब का खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ऊपरी इलाके में अब भी पानी के बहाव को रोकने वाली रुकावट मौजूद हो सकती है। यदि यह रुकावट अचानक टूटती है तो दूसरी बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इस खतरे को देखते हुए भोटेकोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों के आसपास रहने वाले लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है। यह चेतावनी काठमांडू स्थित…

Read More

नेपाल की तबाही पर शशि थरूर की पोस्ट में ‘ड्रामा’ शब्द से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने घेरा

काठमांडू: नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड से हुई तबाही पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चिंता जताई और भारत की ओर से दी जा रही राहत सहायता का समर्थन किया। हालांकि, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में आपदा के लिए इस्तेमाल किए गए ‘ड्रामा’ शब्द को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने थरूर के शब्द चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी गंभीर त्रासदी के लिए यह शब्द उचित नहीं था। काठमांडू पहुंचने के बाद सामने आई तबाही की तस्वीर शशि थरूर ने सोशल मीडिया मंच एक्स…

Read More

नेपाल में इतने भारतीय क्यों थे? 500 विदेशी लापता, विदेश मंत्री ने बताया किस यात्रा पर निकले थे लोग

काठमांडू: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, आपदा में अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं। इनमें करीब 300 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 500 विदेशी नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाल सरकार प्रभावित लोगों की तलाश और राहत-बचाव अभियान में जुटी है। लापता भारतीयों में ज्यादातर मानसरोवर यात्री विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि…

Read More

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ की असली वजह क्या? इसरो और अमेरिकी एजेंसी की रिपोर्ट में सामने आया बड़ा अंतर

नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। रसुवा जिले और नेपाल-चीन सीमा से सटे इलाकों में आई इस प्राकृतिक आपदा में 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इस आपदा की वजह को लेकर वैज्ञानिक संस्थाओं के आकलन में बड़ा अंतर सामने आया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़े विशेषज्ञ जहां भूकंप के झटकों के बाद ग्लेशियर टूटने की आशंका जता रहे हैं, वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने किसी…

Read More