वाराणसी: ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखा वायुसेना का शौर्य, काशी की संस्कृति से जुड़े 25 फॉर्मेशन

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में रविवार को आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में भारतीय वायुसेना की ताकत के साथ देश की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली। गंगा के ऊपर विमानों की गर्जना के बीच ‘ओमकार’, ‘रुद्र’, ‘भागीरथी’, ‘त्रिदेव’, ‘महादेव’, ‘विश्वनाथ’ और ‘नीलकंठ’ जैसे नामों वाले विशेष फॉर्मेशन आकर्षण का केंद्र बने। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुए इस प्रदर्शन में काशी की आध्यात्मिक पहचान, पौराणिक परंपराओं और राष्ट्ररक्षा के संकल्प को एक साथ प्रस्तुत किया गया। 25 विशेष…

Read More

वाराणसी में आज से आसमान में दिखेगी वायुसेना की ताकत, तेजस-राफेल से लेकर सुखोई और जगुआर तक भरेंगे उड़ान; गंगा के ऊपर होंगे हैरतअंगेज करतब

वाराणसी: भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी में तीन दिवसीय एयर शो का आगाज गुरुवार, 22 अक्टूबर से हो रहा है। इस हवाई प्रदर्शन में तेजस, राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, जगुआर और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमान अपनी उड़ान क्षमता और हवाई करतब दिखाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न हेलीकॉप्टर और सैन्य परिवहन विमान भी आसमान में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर वायुसेना और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। अंतिम पूर्वाभ्यास में…

Read More

नेपाल में तबाही के बीच भारत की बड़ी मदद, 37.5 टन राहत सामग्री लेकर दूसरी उड़ान रवाना

काठमांडू: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। भारत ने गुरुवार को 37.5 टन मानवीय सहायता, जरूरी दवाइयां, खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामान लेकर दूसरी उड़ान नेपाल के लिए रवाना की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के लगातार संपर्क में है और खोज एवं बचाव अभियान के दौरान हर संभव सहायता जारी रखेगा। पहले भेजी गई थी करीब 10 टन राहत सामग्री भारत इससे…

Read More

भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बढ़ावा, DRDO ने स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम ‘TARA’ का किया सफल परीक्षण

भारत ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Defence Research and Development Organisation और भारतीय वायुसेना ने 7 मई को ओडिशा तट पर Tactical Advanced Range Augmentation यानी ‘TARA’ का पहला सफल परीक्षण किया। इस सफलता के साथ भारत को अपनी पहली स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम मिल गई है, जो पारंपरिक अनिर्देशित बमों को अत्यधिक सटीक निर्देशित हथियार में बदलने की क्षमता रखती है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह परीक्षण भारतीय रक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना…

Read More