राष्ट्रपति ने वीरता के रणबांकुरों को किया सलाम! 51 जवानों को मिला कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र, 7 योद्धाओं को मरणोपरांत सम्मान

नई दिल्ली: राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस, असाधारण पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह 2026 में सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भव्य समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस सेवाओं से जुड़े कुल 51 वीर कर्मियों को कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र प्रदान किए गए। इनमें सात जवानों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण पेश करने वाले…

Read More

भारत की सैन्य ताकत को मिला बड़ा बूस्ट, वायुसेना और DRDO ने रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली: भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को एक और बड़ी सफलता मिली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को हवा से जमीन पर मार करने वाली अत्याधुनिक रुद्रम-II मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण एयरबोर्न प्लेटफॉर्म से किया गया, जिसमें मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य को सटीकता के साथ भेदकर अपनी क्षमता साबित की। रक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, परीक्षण अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया था। इसके लिए ऐसी उड़ान प्रोफाइल और लक्ष्य परिस्थितियां तय की गई थीं, जिनसे…

Read More

भारत की वायु शक्ति होगी और मजबूत, 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद की प्रक्रिया तेज; 3.25 लाख करोड़ रुपये के मेगा रक्षा सौदे की तैयारी

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए औपचारिक ‘लेटर ऑफ रिक्वेस्ट’ (LoR) जारी कर दिया है। करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस प्रस्तावित रक्षा सौदे को देश के इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाकू विमान खरीद परियोजनाओं में गिना जा रहा है। इस सौदे की खास बात यह है कि अधिकांश विमानों का निर्माण भारत में किए जाने की योजना है, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को नई गति मिलने…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर वायुसेना के अद्वितीय पराक्रम का उदाहरणः एयर चीफ मार्शल

दुश्मन पर किया गया त्वरित, सटीक और निर्णायक प्रहार हैदराबाद | वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने शनिवार को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायुसेना के अद्वितीय पराक्रम का शानदार उदाहरण है। इस अभियान ने दुश्मन पर त्वरित, सटीक और निर्णायक प्रहार करने की भारतीय वायुसेना की क्षमता को प्रदर्शित किया। डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने सशस्त्र बलों के बीच असाधारण समन्वय और एकीकरण…

Read More

सीडीएस ने माना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय वायुसेना को भी हुआ नुकसान

रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने कहा, छह भारतीय विमानों को मार गिराने का पाकिस्तान का दावा पूरी तरह गलत नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना को भी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि विमान गिरने के कारणों का पता लगाया जाएगा। एक विदेशी न्यूज एजेंसी को दिये साक्षात्कार में जनरल अनिल चौहान ने कहा कि यह पता लगाना अधिक महत्वपूर्ण है कि विमान का नुकसान क्यों हुआ, ताकि भारतीय सेना रणनीति में सुधार कर सके और फिर…

Read More

भारतीय सेना का पाक को कड़ा संदेश, याचना नहीं अब रण होगा

आतंकियों के समर्थन में पाकिस्तान ने बढ़ाया संघर्ष नयी दिल्ली। पाकिस्तान में स्थित सैन्य ठिकानों पर पिछले सप्ताह करारा सैन्य प्रहार करने के बाद सोमवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने मध्यकाल के भक्त कवि तुलसीदास और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की काव्य पंक्तियों का सहारा लेते हुए पड़ोसी देश को कड़ा संदेश दिया ।‘आपरेशन सिंदूर’ के संबंध में जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में में भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल एके भारती ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध रचना ‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों के साथ एक वीडियो क्लिपिंग…

Read More

राफेल, सुखोई-30 और सुपर हरक्यूलिस लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा आसमान

गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐतिहासिक एयर शो का हुआ आयोजन शाहजहाँपुर। जनपद शाहजहाँपुर की तहसील जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पीरू के समीप गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना ने ऐतिहासिक और भव्य एयर शो का आयोजन किया। पहली बार शाहजहांपुर की धरती पर भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने अभ्यास उड़ानें भरकर अपनी युद्ध क्षमता और आपदा राहत योग्यता का जीवंत प्रदर्शन किया। वायुसेना के अद्वितीय करतबों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शककार्यक्रम के दौरान राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000, जगुआर, एएन-32, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस और एमआई-17 हेलिकॉप्टर समेत अन्य विमानों ने शक्तिशाली…

Read More