कसाई टोला में पुलिस की कार्रवाई : भारी मात्रा में मांस के लोथड़े, पशुओं के अवशेष व एक दर्जन से पशु बरामद, 10 हिरासत में

Bhadohi police raid, Kasai Tola illegal slaughterhouse, Bhadohi meat trade crackdown, police action in Jamund area, animal remains recovered, Bhadohi news 2025, illegal meat trade UP, Sachchidanand Pandey Bhadohi police, animal cruelty case Bhadohi, Uttar Pradesh police operation, illegal butcher houses India, animal protection law UP, Bhadohi law enforcement news, cow slaughter case Bhadohi, UP police raid news today

भदोही। कोतवाली पुलिस ने रविवार भोर के समय नगर के जमुंद स्थित कसाई टोला मोहल्ले में अवैध बूचड़खाने पर छापा मारा। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वध के लिए रखे गए लगभग एक दर्जन पशु, भारी मात्रा में मांस और पशुओं के अवशेष बरामद किए गए। इस मामले में लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा।

पुलिस को शिकायतें मिली थीं कि कसाई टोला मोहल्ले में प्रतिदिन अवैध रूप से पशुओं का वध कर मांस की बिक्री की जा रही है। इन शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गईं। जिनमें लगभग 50 पुलिसकर्मी शामिल थे। इनमें कस्बा, रजपुरा, धौरहरा, कार्पेट सिटी और नई बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी भी मौजूद थे। पुलिस ने मोहल्ले को दोनों तरफ से घेर लिया।

यह भी पढ़ें : अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगाः सीएम योगी

जिससे किसी को भागने का मौका नहीं मिल सका। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर वध किए गए पशुओं का भारी मात्रा में मांस और उनके अवशेष मिले। पुलिस ने मोहल्ले के लगभग आधा दर्जन अहातों की भी तलाशी ली। जहां लगभग एक दर्जन से अधिक पशु बंधे हुए पाए गए। पुलिस ने बरामद पशुओं, मांस और अवशेषों को जब्त कर लिया है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को बुलाकर पशुओं के मांस और अवशेषों को दबवाया गया।

मौके से पुलिस ने लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में से कुछ को मांस खरीदने आए ग्राहक बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वैसे इससे पूर्व मार्च महीने में भी पुलिस द्वारा इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। लेकिन बावजूद इसके अवैध बुचडखाना अभी भी उसी तरह संचालित किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें : मेडिकल रिस्पॉन्सिबिलिटी के साथ सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी निभाना निजी चिकित्सा संस्थानों की होनी चाहिए प्राथमिकता : राष्ट्रपति

Related posts