PM NARENDRA MODI की दो टूक: अराजकता में अवसर तलाशने की राजनीति नहीं चलेगी

PM Modi Surat visit, PM Modi speech today, Politics of anarchy, Atmanirbhar Bharat critics, Congress vs BJP.

आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ाने वालों ने देश को दूसरों परनिर्भर बनाए रखा था

सूरत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के सूरत में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले 12 वर्षों से अराजकता और अनिश्चितता का माहौल बनाकर राजनीतिक अवसर तलाश रही है, लेकिन जनता लगातार उसे जवाब दे रही है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार के साथ खड़ी है। हाल के पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनावों सहित विभिन्न पंचायत, नगर निकाय व निगम चुनावों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को व्यापक जनसमर्थन मिला है। जनता ने अराजकता, अनिश्चितता व नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। मोदी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस हाशिये पर पहुंच चुकी है और जिन राज्यों में उसकी सरकारें हैं, वहां भी जनता उसके शासन से असंतुष्ट है।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत की सैन्य ताकत को सराहा, कहा- इंडो-पैसिफिक में शक्ति संतुलन का मजबूत स्तंभ बन रहा भारत

उन्होंने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी कांग्रेस को झटके लगे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी है और इसी कारण उनको अपना मुख्यमंत्री बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की आलोचना करने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने देश को लंबे समय तक दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा और आज भी भारत को कमजोर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं ।

अभूतपूर्व चुनौतियों से गुजर रही दुनिया
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया अभूतपूर्व चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। इसके बावजूद भारत ने 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से इन चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है। ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और पिछले 12 वर्षों में देश ने जो क्षमता विकसित की है, उसका महत्व स्पष्ट दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें : BJP को तमिलनाडु में बड़ा झटका! अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तुरंत मंजूर किया इस्तीफा

Related posts