नितीश का फिर चला जादू… एग्जिट पोल्स में एनडीए का जादू, महागठबंधन पस्त

Bihar Exit Poll 2025,Nitish Kumar NDA Government,NDA leads in Bihar elections,Mahagathbandhan performance Bihar,Bihar Assembly Election Exit Poll Results,Nitish Kumar magic again,Bihar voting record 2025,Bihar election trends,NDA vs Mahagathbandhan 2025,Bihar Vidhan Sabha Election 2025,Exit Poll Results Bihar,Bihar election voting percentage,Bihar election latest news,Nitish Kumar CM again,Bihar 2025 political analysis,Tejashwi Yadav election results

पटना । बिहार चुनाव में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब एग्जिट पोल्स के नतीजे आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल्स एक ही ओर इशारा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार की सरकार दोबारा बनने जा रही है। हालांकि, 14 नवंबर को असली नतीजे आने का इंतजार रहेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद आए एक्जिट पोल के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में लौटता नजर आ रहा है। अगर ये नतीजे वास्तविक परिणाम में बदलते हैं तो राजग की स्थिति नयी विधानसभा में पहले से बेहतर हो सकती है। चुनाव के वास्तविक 14 नवंबर को मतगणना के बाद सामने आएंगे।

यह भी पढें : बिहार में बंपर वोटिंग, पहले चरण में 65.08, दूसरे चरण में 68.76% मतदान, रचा चुनावी इतिहास

एनडीए को कम से कम 130 और अधिकतम 167 सीटें मिलने का अनुमान

दूसरे चरण के मतदान के ठीक बाद मंगलवार को विभिन्न टीवी समाचार चैनलों पर प्रसारित आठ सर्वे कंपनियों द्वारा अलग अलग जारी एक्जिट पोल के सभी अनुमानों में सत्तारूढ राजग अच्छे अंतर के साथ जीत दर्ज करने जा रहा है। इन अनुमानों में राजग को 130 से 167 सीटों पर जीतता दिखाया जा रहा है।

महागठबंधन अपने सबसे अच्छ प्रदर्शन में भी बहुमत से बहुत दूर

कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 70 से 108 सीटों पर आगे दिखाया जा रहा है। इस चुनाव में बड़े जोर शोर से मैदान में उतरी राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को शून्य से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

बिहार चुनाव के दोनों चरणों में बंपर वोटिंग

मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के विवाद की पृष्ठभूमि में हुए इस चुनाव में कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान हुआ। इसमें मतदाताओं ने हिस्सेदारी का नया रिकार्ड बनाया। पहले चरण में 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि दूसरे चरण में आज 122 सीटों पर 68.76 प्रतिशत वोट पड़े। इस बार दोनों चरणों में रिकार्ड मतदान हुआ।

तेजस्वी, तेज प्रताप और खेसारी सहित 12 चर्चित नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

विधानसभा चुनाव में कई चर्चित चेहरे अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लेकर मैदान में उतरे। तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर और तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा से चुनाव लड़े। अनंत कुमार सिंह मोकामा, मैथिली ठाकुर अलीनगर, खेसारी लाल यादव छपरा, मनीष कश्यप चनपटिया, रितेश पांडेय करगहर, ज्योति सिंह काराकाट, शिवानी शुक्ला लालगंज, ओसामा शाहाब सीवान, गोपाल मंडल गोपालपुर और भाई वीरेंद्र मनेर वि विधानसभा सीट से मैदान में थे। मतदाता अब अपना निर्णय दे चुके हैं और इनके परिणाम राजनीतिक समीकरण और प्रतिष्ठा दोनों को प्रभावित करेंगे।

बिहार के मंत्री भी आजमा रहे भाग्य

विधानसभा चुनाव 2025 में कई मंत्री भी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे थे। सम्राट चौधरी तारापुर, विजय कुमार सिन्हा खगड़िया, मंगल पांडेय सीवान और नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा से मैदान में थे। वहीं जीवेश मिश्रा जाले, संजय सरावगी दरभंगा, विजय कुमार चौधरी सरायरंजन और श्रवण कुमार नालंदा से चुनावी जंग लड़ रहे थे।

मदन सहनी बहादुरपुर, महेश्वर हजारी कल्याणपुर, बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल और सुमित कुमार सिंह चकाई से जनता के सामने अपने दमखम का प्रदर्शन कर रहे थे। झंझारपुर से नीतीश मिश्र, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान भी चुनावी मैदान में थे।

यह भी पढें : एकमुश्त बिजली बिल भुगतान पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत तथा मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट

Related posts