शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग अपनी बचत को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। खासतौर पर सरकारी बैंकों की एफडी योजनाओं पर लोगों का भरोसा सबसे ज्यादा बना हुआ है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है।
एसबीआई फिलहाल अपनी एफडी स्कीम्स पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। ब्याज दरें निवेश की अवधि और ग्राहक की उम्र के आधार पर तय होती हैं। ऐसे में अगर कोई ग्राहक एसबीआई में 6 महीने के लिए 2 लाख रुपये की एफडी करवाता है, तो उसे मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा? आइए आसान तरीके से समझते हैं।
SBI में मिलती है 7 दिन से 10 साल तक की FD सुविधा
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को छोटी और लंबी अवधि दोनों तरह की एफडी योजनाओं की सुविधा देता है। बैंक में ग्राहक सिर्फ 7 दिन के लिए भी एफडी करा सकते हैं, जबकि अधिकतम 10 साल तक के लिए भी निवेश किया जा सकता है।
एसबीआई की खास एफडी स्कीम ‘अमृत वृष्टि’ इन दिनों काफी चर्चा में है। 444 दिनों की इस स्कीम में सामान्य ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को इससे भी ज्यादा ब्याज का लाभ मिलता है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है ज्यादा फायदा
एसबीआई की एफडी योजनाओं में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। 5 से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.05 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।
वहीं 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले अति वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि की एफडी पर 7.15 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ दिया जा रहा है। यानी उम्र और निवेश अवधि के आधार पर ग्राहकों को अलग-अलग रिटर्न मिलता है।
6 महीने की FD में ₹2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा?
अगर कोई सामान्य नागरिक एसबीआई की 6 महीने यानी 180 दिन की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 5,650 रुपये ब्याज मिलेगा। इस तरह कुल मैच्योरिटी अमाउंट 2,05,650 रुपये होगा।
वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि की एफडी पर करीब 6,150 रुपये ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल 2,06,150 रुपये मिलेंगे।
इसके अलावा अति वरिष्ठ नागरिकों को 6 महीने की एफडी पर लगभग 6,250 रुपये ब्याज मिलेगा। यानी उन्हें मैच्योरिटी पर कुल 2,06,250 रुपये प्राप्त होंगे।
कम जोखिम में सुरक्षित निवेश का विकल्प
एफडी को आज भी सुरक्षित निवेश का मजबूत विकल्प माना जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जो बिना जोखिम के तय रिटर्न चाहते हैं, एसबीआई जैसी सरकारी बैंक की एफडी योजनाएं भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आती हैं।
