CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच भी की जाए। उन्होंने कहा इस अभियान में तेजी लाते हुए त्वरित सुनवाई की जाए एवं भू कानून का उल्लंघन…

Read More

‘नमाज से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए…’, बकरीद से पहले CM धामी का बड़ा संदेश; तय स्थानों पर ही इबादत की अपील

हल्द्वानी: उत्तराखंड में बकरीद से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी तरह की रोक नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति को उससे असुविधा न हो। उन्होंने लोगों से तय स्थानों पर ही नमाज अदा करने की अपील की। हल्द्वानी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच…

Read More

केदार घाटी में बड़ा हादसा टला: हवा में डगमगाए हेलीकॉप्टर की खेत में सुरक्षित लैंडिंग, पायलट अनुपमा चौधरी ने बचाईं 6 जानें

नई टिहरी: केदार घाटी क्षेत्र में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब बदरीनाथ से लौट रहे छह यात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक हवा के दबाव और तेज हवाओं के कारण असंतुलित हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा हाईटेंशन लाइन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना में पायलट अनुपमा चौधरी की त्वरित निर्णय क्षमता और…

Read More

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला, उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, इलाके में मचा हड़कंप

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश से सोमवार रात एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जहां योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेन के नियमित रखरखाव के दौरान ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके कारण डिब्बे…

Read More

हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, शराब के नशे में किया था कॉल

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार से सोमवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और तुरंत जांच शुरू कर दी गई। हरकी पैड़ी पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में इस धमकी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। 112 नंबर पर कॉल कर दी धमकी जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने…

Read More

राष्ट्रपति से सम्मानित हुईं पूजा परमार राणा: 15 साल पहाड़ की पगडंडियों पर सेवा कर बनीं ‘प्राण प्रहरी’ एएनएम

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के दुर्गम नौगांव क्षेत्र में तैनात एएनएम पूजा परमार राणा ने अपनी 15 वर्षों की सेवा से स्वास्थ्य सेवा की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। कठिन पहाड़ी रास्तों पर सात किलोमीटर तक पैदल चलकर टीकाकरण और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने वाली पूजा को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया राष्ट्रीय सम्माननई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने…

Read More

उत्तराखंड में उपनल कर्मियों के लिए बड़ा बदलाव: 60 साल तक सेवा, हर साल 27 छुट्टियां; धामी सरकार ने संशोधित अनुबंध किया जारी

देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए ‘समान कार्य, समान वेतन’ के तहत संशोधित अनुबंध पत्र जारी कर दिया है। नए प्रावधानों के तहत अब इन कर्मचारियों की सेवा शर्तों, वेतन संरचना और अवकाश व्यवस्था में अहम बदलाव किए गए हैं, जिससे हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। 60 वर्ष तक संविदा आधार पर सेवा का प्रावधानदेहरादून: नए नियमों के अनुसार उपनल कर्मचारियों की नियुक्ति अब अस्थायी समायोजन के बजाय संविदा आधार पर की जाएगी, जिसे 60 वर्ष की…

Read More

उत्तराखंड की पूजा परमार राणा को मिला राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में किया सम्मानित

नई दिल्ली/उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम पूजा परमार राणा को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और समर्पित योगदान के लिए यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को प्रदान किया। इस उपलब्धि के साथ पूजा परमार राणा उत्तराखंड की इकलौती नर्स बन गई हैं, जिन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। दुर्गम क्षेत्रों में 15 वर्षों की समर्पित सेवा पूजा परमार राणा पिछले करीब…

Read More

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट: रोहतांग-शिंकुला में ताजा बर्फबारी, कई जिलों में ओलावृष्टि; यलो अलर्ट जारी

Snowfall, badrinath, gangotri dham, uttarakhand weather, city special, lci, kedarnath, बदरीनाथ, हेमकुंड, चारों धामों में बर्फबारी.

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। राज्य की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात और कई इलाकों में तेज बारिश व ओलावृष्टि ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कई जिलों में आंधी और खराब मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश की प्रसिद्ध चोटियों रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे समेत लाहौल-स्पीति के गोंदला क्षेत्र में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं शिमला, मशोबरा, कुफरी, ठियोग, कुमारसैन, रोहड़ू और चौपाल में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे जनजीवन…

Read More

Uttarakhand Weather Update: 7 मई तक पहाड़ों में बारिश और ठंड का दौर जारी, 11 मई से फिर बदलेगा मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में 7 मई तक बारिश और सर्दी का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 8 से 10 मई के बीच मौसम कुछ राहत दे सकता है, लेकिन 11 मई से एक बार फिर मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते राज्यभर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक…

Read More