पटना/सारण। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले के नरपलिया, दरियापुर और मकेर में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनी, तब से कानून का राज है। 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। पहले क्या स्थिति थी। पहले बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। शाम में घर में बंद रहते थे। बाहर नहीं जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Read MoreCategory: बिहार
राशिफल 23 अक्टूबर 2025 : कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, इस दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा, आज के दिन बन रहे कई अद्भुत योग, मेष राशि से मीन राशि तक बन रहे, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि
23 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान…
Read Moreबिहार विस चुनाव : राजद ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधानसभा चुनाव(विस) के लिए साेमवार काे 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वर्ष 2020 विस चुनाव में राजद ने 144 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े किए थे। इस बार राजद ने 143 उम्मीदवार ही खड़े किए हैं। राजद ने आज जो 143 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, उसमें सबसे पहला नाम तेजस्वी यादव का है। तेजस्वी यादव वैशाली की राघोपुर सीट से चुनावी दंगल में उम्मीदवार हाेंगे। पार्टी ने मधेपुरा की बिहारीगंज सीट से रेणु कुशवाहा, पूर्णिया की बैंसी सीट…
Read Moreसंतों ने कहा- योगी ने विक्रमादित्य की परंपरा को किया पुनर्जीवित, त्रेता युग फिर लौटा
रामकथा पार्क में आयोजित प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक कार्यक्रम को संतों ने किया संबोधित योगी ने विश्वभर के हिंदुओं का मस्तक गर्व से ऊंचा किया: डॉ. रामविलास वेदांती अयोध्या। दीपोत्सव 2025 की दिव्यता के बीच रामकथा पार्क रविवार को एक ऐसे आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बना, जब संतों ने एक स्वर में कहा कि योगी ने वह कर दिखाया जो युगों तक असंभव रहा। प्रभु श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक में पहुंचे संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अभिनंदन और धन्यवाद दिया। मंच से भक्ति और राष्ट्रीय गौरव का ऐसा उद्गार…
Read Moreअयोध्या में पर्यटन मंत्री ने रामायण काल की जीवंत झांकियों को जय श्री राम का ध्वज लहराकर किया रवाना
रामकथा पार्क के लिए रवाना हुईं आकर्षक झांकियां, जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और लोकनृत्यों से गूंजा दीपोत्सव 2025 अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 के तहत रविवार को रामायण काल की झांकियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ढोल नगाड़े बजाकर साकेत महाविद्यालय परिसर से झांकियों को जय श्री राम का ध्वज लहराकर रवाना किया, पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इन झांकियों के रामपथ पर पहुंचते ही लगा मानो त्रेता युग का वैभव और…
Read Moreआज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025 : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानि छोटी दीवाली के दिन बन रहे कई अद्भुत योग, मेष राशि से मीन राशि तक बन रहे, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि
19 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में…
Read Moreअयोध्या दीपोत्सव-2025 : आज एक बार फिर से रचेगा इतिहास, बनेंगे दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
लखनऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का 9वां संस्करण एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भगवान राम के आगमन की ख़ुशी में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन अविस्मरणीय होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार रामनगरी में नई ऊर्जा का संचार करेगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘वर्ष 2017 में जब पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस आयोजन का…
Read Moreमहागठबंधन में रार : बिहार विधानसभा चुनाव में नाराज झामुमो ने की छह सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में तकरार के बीच अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गठबंधन ने नाता तोड़ने का ऐलान किया है। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने और छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। बिहार चुनाव में झामुमो महागठबंधन से अलग हो गया है। झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 6 सीटों में चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई शामिल हैं। इसमें कटोरिया और मनिहारी अनुसूचित जनजातीय…
Read Moreधनतेरस पर आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का विशेष संयोग, इस बार छह दिन चलेगा दीप पर्व
लखनऊ । इस वर्ष दीपावली का पर्व पांच नहीं बल्कि छह दिन तक चलेगा। दीपोत्सव की शुरुआत आज धनतेरस से होगी। इस बार पितृ कार्य की अमावस्या 21 अक्टूबर को पड़ने से पर्वों का क्रम एक दिन आगे बढ़ गया है। इसके चलते दीपावली का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य कृष्णानंद शास्त्री अयोध्या के अनुसार, इस वर्ष दीप महोत्सव में18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी, 20 अक्टूबर को दीपावली, 21 अक्टूबर को पितृ कार्य की…
Read Moreकांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गुरुवार रात को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा नई दिल्ली में जारी इस सूची में पहले चरण के 24 और दूसरे चरण के 24 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने इन 48 उम्मीदवारों में पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा (अनुसूचित जाति) सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में 10 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति सीट शामिल हैं। कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और शेष सीटों…
Read More