बिहार में भीषण लू का प्रकोप, 20 जिलों में पारा 40 के पार, 24 अप्रैल से बारिश के आसार

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है, जबकि मजदूर और रोजमर्रा के कामकाज से जुड़े लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। दक्षिण-पश्चिम बिहार में लू का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। इसमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, मोतिहारी, भागलपुर, शेखपुरा…

Read More

सीएम बनते ही सम्राट चौधरी का सख्त संदेश: ‘काम की रफ्तार दोगुनी करें, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस’, पहले ही दिन अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने पहले ही दिन प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दीं। मुख्य सचिवालय पहुंचते ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के विकास, प्रशासनिक कार्यशैली और जनता से जुड़े मुद्दों पर सख्त निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई शीर्ष अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ‘काम की गति बढ़ाएं, फाइलों में न अटके काम’मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज…

Read More

बिहार में ‘सम्राट’ युग का सूर्योदय: नीतीश के इस्तीफे के बाद चौधरी के हाथों में प्रदेश की कमान

पटना | विशेष संवाददाता बिहार की राजनीति ने आज वह मोड़ ले लिया जिसकी पटकथा पिछले कई महीनों से लिखी जा रही थी। दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने अपने फायरब्रांड नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके साथ ही बिहार में अब पूर्ण रूप से ‘भाजपा केंद्रित’ सरकार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस्तीफे से ताजपोशी तक का घटनाक्रम मंगलवार दोपहर राजभवन जाकर नीतीश कुमार ने राज्यपाल…

Read More

बिहार में बड़ा सड़क हादसा: बीजेपी विधायक संजय गुप्ता की कार बेगूसराय में पलटी, पत्नी-बेटी समेत अस्पताल में भर्ती

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पटना की कुम्हरार सीट से बीजेपी विधायक संजय गुप्ता की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना बेगूसराय के जीरोमाइल के पास हुई, जब वे पश्चिम बंगाल से पटना लौट रहे थे। हादसे में विधायक संजय गुप्ता घायल हो गए हैं और उन्हें उनके परिवार के साथ बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात 3 बजे हुआ हादसा, गाड़ी में परिवार भी था मौजूद जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सोमवार देर रात करीब 3…

Read More

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेंगे, CM पद से इस्तीफा जल्द

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ अन्य नए सदस्य भी शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बिहार में नई सरकार का गठन कब होगा?राजनीतिक हलकों में सबसे बड़ा सवाल यह है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे। उनके इस्तीफा देने के बाद ही बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार बनने का रास्ता साफ होगा। अनुमान है कि 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के…

Read More

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड, 4 की मौत, 3 का इलाज जारी, मुख्य आरोपी हिरासत में

बिहार के मोतीहारी में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नागा रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव की बताई जा रही है। शराब का सेवन करने वाले दो लोगों की आंखों की रोशनी भी जाने की खबर है। कांड और मृतकों की पहचान:शुक्रवार की रात करीब 30-40 लोगों ने स्प्रिट से बनी कथित जहरीली शराब का सेवन…

Read More

तीन दिन से बंद मकान में मिला युवक का शव, छत पर अचेत मिले पिता; इलाके में सनसनी

बिहार के बलिया जिले के सहतवार कस्बे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 8 स्थित एक मकान में तीन दिन से बंद पड़े कमरे से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है, जबकि उसके 61 वर्षीय पिता अचेत हालत में पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से घर में कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही थी और मकान का दरवाजा अंदर…

Read More

सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाने की तैयारी में नीतीश कुमार, खुद बयान जारी कर बिहार की राजनीति में मचाई हलचल

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब दो दशक तक राज्य की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में हैं। उन्होंने खुद सार्वजनिक संदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि वह इस बार राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उनके इस फैसले ने राज्य की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है और नई सरकार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का कहना है कि पार्टी का हर…

Read More

बिहार में आज से शुरू होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, सीसीटीवी और थ्री-स्टेप सुरक्षा के बीच होगी निगरानी

मुजफ्फरपुर। बिहार में 10वीं (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा आज 17 फरवरी से शुरू हो रही है। जिले के 82 परीक्षा केंद्रों पर कुल 67,297 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है, जिसमें 36,353 छात्राएं और 30,944 छात्र शामिल हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा को कड़ाई और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सख्त सुरक्षा व्यवस्था और थ्री-स्टेप तलाशी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सभी परीक्षार्थियों की सघन थ्री-स्टेप तलाशी की जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला…

Read More

White Number Plate पर ‘कमाई’ पड़ी भारी! निजी गाड़ियों के कमर्शियल इस्तेमाल पर सरकार का शिकंजा, 2600 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई

पटना। सफेद नंबर प्लेट वाली निजी गाड़ियों का व्यावसायिक इस्तेमाल अब भारी पड़ सकता है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने विधान परिषद में स्पष्ट किया कि निजी रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियां यदि कमर्शियल उपयोग में पाई गईं तो उनके मालिकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिलों को सख्त निर्देश, होगी विशेष जांच मंत्री ने बताया कि जिला स्तर पर ऐसे वाहनों की पहचान के लिए अभियान चलाने को कहा गया है। जांच के दौरान यदि कोई निजी वाहन…

Read More