AKHILESH YADAV पर अभद्र टिप्पणी और गार्ड से मारपीट मामले में महिला पर FIR दर्ज

Greater Noida society guard news,Amrapali Centurion Park Noida news,FIR against woman for guard assault Noida,Akhilesh Yadav derogatory remark FIR,Bisrakh police station Noida incident

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड के साथ बदतमीजी, मारपीट की कोशिश और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र व जातिसूचक टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

डिलीवरी बॉय को रोकने पर शुरू हुआ था विवाद
यह घटना 25 अगस्त की रात बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी की है। आरोपी महिला प्रियंका, सोसाइटी के मुख्य द्वार पर डिलीवरी बॉय को रोके जाने से सुरक्षा गार्ड पर भड़क गई थी। गुस्से में महिला ने गार्ड को धमकी देते हुए कहा, “तेरी कोई औकात नहीं मेरे आगे, तुझसे जूता साफ कराऊंगी।” महिला ने गार्ड को मारने के लिए लात भी उठाई और इसी दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर अमर्यादित व आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

सपा जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद जांच तेज
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बिसरख थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, सपा नेता की शिकायत से पहले ही स्थानीय पुलिस गार्ड की तहरीर पर मामला दर्ज कर चुकी थी। विवाद के बाद सोसाइटी के निवासियों ने ही पुलिस को सूचना दी थी।

शांतिभंग में चालान
पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई के तहत महिला का शांतिभंग की धारा में चालान कर उससे 5 लाख रुपये का पाबंद बॉन्ड भरवाया था।

सपा नेताओं में आक्रोश
अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है।

जांच जारी
बिसरख थाना पुलिस का कहना है कि सपा जिलाध्यक्ष द्वारा दी गई शिकायत को केस में शामिल कर अग्रिम कानूनी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : पुराने घरों के आंगन में बीचों-बीच क्यों होता था तुलसी का चौरा? आस्था के साथ छिपे थे ये वैज्ञानिक कारण

Related posts