वाराणसी समेत 18 कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर शासन-प्रशासन

वाराणसी। काशी समेत प्रदेश की कुल 18 कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इसमें अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। वाराणसी कचहरी को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल जिला जज को प्राप्त हुआ, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। यह ई-मेल जिला जज संजीव शुक्ला की विभागीय ई-मेल आईडी पर गुरुवार रात करीब 1:10 बजे भेजा गया। मेल भेजने वाले ने खुद को सन्निया दसन बताया है और ‘पवित्र शुक्रवार’ को दोपहर 12 बजे 18 बम…

Read More

बाराबंकी में दिनदहाड़े गैंगवार, मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली बरसाकर हत्या

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बुधवार को बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली बौंछार करके हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे करीब 10 गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बाराबंकी कोतवाली इलाके की बताई जा रही है। शोएब उर्फ बॉबी बाराबंकी से लखनऊ की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे निशाना बनाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लगभग 10 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच…

Read More

Bengaluru Accident News: तेज रफ्तार का कहर! हाईवे पर कई गाड़ियों की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी के पास शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे के पास होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर कार, बाइक और कैंटर समेत कई वाहनों की जोरदार भिड़ंत में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एम सत्यवारा गांव के नजदीक हुआ और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। कैसे हुआ हादसा: मिनटों में मची तबाहीपुलिस के मुताबिक, होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार…

Read More

Bangladesh Election Result: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, बोले—भारत हर हाल में बांग्लादेश के साथ; बदले रिश्तों के संकेत

नई दिल्ली। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की निर्णायक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि भारत हमेशा लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के आपके नेतृत्व पर गहरे भरोसे को दर्शाती है। भारत ने रिश्ते मजबूत करने की जताई इच्छाप्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वह दोनों देशों…

Read More

चेक बाउंस पर सख्त प्रावधान! 2 साल तक की जेल और दोगुना जुर्माना, जानिए आपके कानूनी अधिकार

अगर किसी ने आपको चेक दिया और बैंक में जमा करने पर वह बाउंस हो गया, तो यह सिर्फ असुविधा नहीं बल्कि कानूनन अपराध है। कई बार चेक देने वाला व्यक्ति फोन उठाना भी बंद कर देता है, जिससे आपकी रकम फंस जाती है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। भारत का कानून आपके अधिकारों की रक्षा करता है, लेकिन कार्रवाई तय समयसीमा के भीतर करना बेहद जरूरी है। एक भी डेडलाइन चूकने पर आपका कानूनी अधिकार कमजोर पड़ सकता है। क्या है चेक बाउंस का कानून? भारत…

Read More

सोना-चांदी में फिर जोरदार उछाल! सिल्वर ₹6,600 चढ़ी, गोल्ड ₹1.54 लाख के पार

कीमती धातुओं के बाजार में शुक्रवार, 13 फरवरी को फिर से तेज हलचल देखने को मिली। पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद अब बाजार ने दमदार वापसी की है। निवेशकों की ताजा खरीदारी से सोना और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। MCX पर सोना ₹2000 उछला, चांदी में बड़ी छलांग घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब ₹2,000 यानी 1.30% की मजबूती के साथ ₹1,54,837 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च वायदा चांदी में और भी…

Read More

17 साल निर्वासन, मौत की सजा और फिर सत्ता की दहलीज: कौन हैं तारिक रहमान जो बन सकते हैं बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री

ढाका की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बांग्लादेश में हालिया संसदीय चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। 12 फरवरी को हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की भारी जीत के साथ देश की राजनीति में नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। राजनीतिक विरासत से निकले नेतातारिक रहमान का जन्म 20 नवंबर 1965 को ढाका में हुआ। वह पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान…

Read More

यूपी विधानसभा में विकास कार्यों पर बनी फिल्म दिखते ही गूंजा सदन, सदस्यों ने बजाईं तालियां

लखनऊ में गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के भीतर एक विशेष क्षण देखने को मिला, जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के चार साल के कार्यकाल में हुए बदलावों और सुंदरीकरण कार्यों पर आधारित 14 मिनट की फिल्म सदन में प्रदर्शित की गई। फिल्म में परिसर के कायाकल्प, नई व्यवस्थाओं और जनसुलभ पहलों को विस्तार से दिखाया गया, जिसे देखते ही सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नेताओं के संदेश और सराहनाफिल्म में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का वक्तव्य भी शामिल रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने विधानसभा…

Read More

125 साल पुराने औपनिवेशिक ढांचे से विदाई: पीएम मोदी आज ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन परिसर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली में प्रशासनिक इतिहास का अहम अध्याय शुक्रवार को दर्ज होने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले वे दक्षिण ब्लॉक में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो ब्रिटिश काल में बने सचिवालय भवन में आयोजित अंतिम कैबिनेट बैठक होगी। ब्रिटिश युग की विरासत से ऐतिहासिक बदलावआधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह कैबिनेट बैठक उस परिसर में आखिरी होगी, जिसे 1900 के दशक की शुरुआत में ब्रिटिश आर्किटेक्ट…

Read More

दिन में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग! महाशिवरात्रि पर बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

घुंघचाई (पूरनपुर)। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है। शिवालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और विशेष सजावट का काम तेज़ी से जारी है। प्रशासन भी पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुटा है। बाजारों में रौनक बढ़ चुकी है और शिवभक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महाशिवरात्रि हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस वर्ष 15 फरवरी, रविवार को यह महापर्व मनाया जाएगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता…

Read More