लखनऊ/ग्रेटर नोएडा, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में विकसित की जा रही उत्तर प्रदेश की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में पहली शूटिंग के रूप में फिल्म ‘मॉम-2’ का फिल्मांकन होने जा रहा है। फिल्म सिटी परिसर में शूटिंग को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जमीन की लैंड मैपिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, लैंड मैपिंग पूरी होने के बाद करीब 20 दिनों के भीतर शूटिंग…
Read MoreDay: February 5, 2026
पशुपालकों को बड़ी राहत, हर विकास खंड में खुलेंगे पशु औषधि केंद्र, सस्ती दरों पर मिलेंगी दवाएं
लखनऊ, 5 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड में पशु औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां पशुओं के इलाज के लिए जरूरी दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी। यह केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर संचालित किए जाएंगे, जिससे पशुपालकों को महंगी दवाओं से राहत मिल सके। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पशुपालकों को समय पर दवाएं मिलें और पशुओं के…
Read Moreचाइनीज मांझे पर CM योगी का सख्त एक्शन, मौत को माना हत्या समान, प्रदेशभर में चलेगा बड़ा अभियान
लखनऊ, 05 फरवरी। उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि चाइनीज मांझे की वजह से किसी व्यक्ति की मौत होना सामान्य हादसा नहीं, बल्कि इसे हत्या के समान माना जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद बाजार में इसकी मौजूदगी कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। इस पर कड़ा रुख अपनाते…
Read Moreयूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किलोमीटर लंबी सड़क
लखनऊ, 05 फरवरी। उत्तर प्रदेश के गांव अब स्वच्छता और नवाचार की नई पहचान गढ़ रहे हैं। प्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण, घर-घर कूड़ा संग्रहण कर उससे खाद निर्माण और आय सृजन के अभिनव प्रयोगों ने प्रदेश के ग्रामीण परिदृश्य को हाईटेक बना दिया है। राजधानी लखनऊ समेत रामपुर, अमेठी, ललितपुर और एटा में प्लास्टिक कचरे से अब तक 75 किलोमीटर लंबी सड़कें तैयार की जा चुकी हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास का नया मॉडल पेश कर रही हैं। ’वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल पर कामपंचायती राज विभाग के…
Read Moreकिसानों को अब 5 मिनट में ई-केसीसी से ऋण, CM योगी ने किया राज्य ऋण संगोष्ठी एवं राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन
लखनऊ, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस ने उत्तर प्रदेश में ऋण स्वीकृति की तस्वीर ही बदल दी है। अन्नदाता किसान जब पहले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से ऋण लेने जाता था, तो 25 दिन से लेकर एक महीने तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज वही किसान ई-केसीसी के माध्यम से मात्र पांच मिनट में ऋण सुविधा प्राप्त कर रहा है। वर्ष 2026-27 के लिए जो हमारा कृषि ऋण 3 लाख करोड़ है, यह पहले की तुलना में 13 फीसदी बढ़ा है। यही…
Read MoreMirzapur The Movie Release: OTT से सीधे सिनेमाघरों में मचेगा भौकाल, कालीन भैया की दहाड़ और मुन्ना-गुड्डू की वापसी, रिलीज डेट फाइनल
नई दिल्ली। ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाली कल्ट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर दर्शकों के बीच अपना भौकाली अंदाज दिखाने को तैयार है। गालियों से भरे डायलॉग, सत्ता की भूख, खून-खराबे और यादगार किरदारों ने इस सीरीज को शुरुआत से ही अलग पहचान दिलाई। हर सीजन के साथ ‘मिर्जापुर’ का क्रेज बढ़ता गया और यह भारत की सबसे चर्चित वेब फ्रैंचाइजी में शामिल हो गई। अब दर्शकों के इसी जबरदस्त प्यार को देखते हुए मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में लाने का बड़ा फैसला लिया है और…
Read Moreबालों की सेहत का देसी फॉर्मूला है प्याज, इन दो तरीकों से इस्तेमाल करने पर तेजी से बढ़ेंगे लंबे और घने बाल
नई दिल्ली। बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और खानपान की गड़बड़ी का असर सबसे पहले बालों पर दिखता है। बालों का झड़ना, पतला होना और समय से पहले सफेद होना आज आम समस्या बन चुकी है। अगर समय रहते हेयर फॉल को कंट्रोल न किया जाए तो यह गंजेपन की वजह भी बन सकता है। ऐसे में घरेलू नुस्खों में प्याज को बालों के लिए बेहद असरदार माना जाता है। प्याज का रस और प्याज का तेल, दोनों ही बालों को मजबूत बनाने और नई ग्रोथ में मदद करते हैं। बालों के…
Read MoreTVS Jupiter 110 हुआ महंगा, हर वेरिएंट की बढ़ी कीमत; जानिए अब कितनी देनी होगी एक्स-शोरूम रकम
नई दिल्ली। अगर आप TVS Jupiter 110 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर असर डाल सकती है। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Jupiter 110 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स पर अलग-अलग दर से कीमतें बढ़ाई हैं, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी वेरिएंट्स पर नहीं समान बढ़ोतरीTVS ने Jupiter 110 के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में एक समान इजाफा नहीं किया है। अलग-अलग फीचर्स और वेरिएंट्स…
Read More2027 की तैयारी में बसपा ने कसी कमर, मायावती 7 फरवरी को 2000 नेताओं को देंगी चुनावी मंत्र
लखनऊ। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ती राजनीतिक हलचल के बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इसके लिए 7 फरवरी को राजधानी लखनऊ में एक बड़ी संगठनात्मक बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के करीब 2000 नेताओं को चुनावी रणनीति, कोर वोट बैंक को मजबूत करने और सोशल इंजीनियरिंग के रोडमैप की जानकारी दी जाएगी। एसआईआर के बाद होगी अहम बैठकयह बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत…
Read MoreUP विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू, 11 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट; तिथिवार कार्यक्रम जारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आगामी 9 फरवरी से शुरू होगा। विधानसभा और विधान परिषद ने बुधवार को 20 फरवरी तक का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सत्र के इस प्रस्तावित कार्यक्रम को अनंतिम रूप से स्वीकृति दे दी है। अब कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगेगी। 11 फरवरी को पेश होगा योगी सरकार का बजटसत्र के दौरान 11 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। कार्यक्रम के मुताबिक, बजट दिवस पर वित्त मंत्री…
Read More