नई दिल्ली । दुनिया में कैदियों को रखने के लिए कई तरह की जेलें बनाई गई हैं। इन जेलों में चोरी, डकैती से लेकर अन्य अपराधों के लिए सजा के तौर पर अपराधियों को रखा जाता है। इनमें कई बेहद खतरनाक और महंगी जेले हैं। कुछ जेलों को अच्छी सुविधाओं के लिए जाना जाता है, जबकि कई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए जानी जाती हैं।
सेबू जेल: फिलीपींस की सेबू जेल किसी डिस्को से कम नहीं है। इसमें माहौल ऐसा है कि यहां कैदी कभी बोर नहीं होता। उनके लिए यहां पर संगीत की व्यवस्था की गई है। कैदी से इससे अपना पूरा मनोरंजन करते हैं। यहां के कैदियों के एक डांसिंग वीडियो को अमेरिका की मशहूर टाइम पत्रिका ने अपनी वायरल वीडियोज की सूची में पांचवें नंबर शामिल किया था। दरअसल, फिलीपींस प्रशासन और यहां के लोग मानते हैं कि संगीत और नृत्य दोनों ही एक दवाई की तरह काम करते हैं, जो जिंदगी के गमों से छुटकारा दिला सकते हैं और एक नई जिंदगी की शुरुआत करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आठ माह में आतंकवादियों ने 605 हमले किए, 138 नागरिक मारे गए और 352 घायल
जस्टिस सेंटर लियोबेन : ऑस्ट्रिया की जस्टिस सेंटर लियोबेन जेल एक फाइव स्टार होटल की तरह है। यह पूरी तरह से कांच से ढंकी हुई है। यहां जिम से लेकर स्पोट्र्स सेंटरऔर कैदियों के लिए निजी आलीशान कमरे और कैदियों के लिए निजी आलीशान कमरे हैं। इसमें टीवी से लेकर फ्रीज तक सभी जरूरी चीजें उपलब्ध हैं। साल 2004 में बनी इस जेल में कैदी किसी राजा से कम की जिंदगी नहीं जीते हैं ।
सैन पेड्रो जेल : बोलीविया की सैन पेड्रो जेल अजीबोगरीब वजह से पूरी दुनिया में जानी जाती है। आमतौर पर अन्य जेलों में कैदियों को किसी भी सेल (कमरा) में डाल दिया जाता है। हालांकि, यहां पर कैदियों को दिया जाता है। हालांकि, यहां पर कैदियों को अपने लिए सेल खरीदनी पड़ती है, जिससे वो उसमें रह सकें। एक आंकड़े के मुताबिक, इस जेल में करीब 1500 रहते हैं । इस जेल का माहौल शहर की गलियों जैसा लगता है, जहां बाजार लगते हैं, फूड स्टॉल लगे होते हैं। यहां कैदी अपनी सजा इसी तरह काटते हैं।
यह भी पढ़ें : दीपोत्सव-2025 में दुनिया देखेगी भारत की आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम: जयवीर सिंह
सार्क जेल : इंग्लैंड और फ्रांस के बीच स्थित एक छोटे से द्वीप गुवेर्नसी पर दुनिया की सबसे छोटी जेल है। इस जेल का नाम सार्क जेल है। 1856 में बनी इस जेल में सिर्फ दो ही कैदी रह सकते हैं। इसमें कैदियों को रात भर की कैद की सजा दी जाती है। हालांकि, अगर कैदी अधिक उत्पात मचाते हैं तो फिर उन्हें यहां से निकालकर दूसरी बड़ी जेलों में भेज दिया जाता है। पर्यटकों के बीच भी यह जेल काफी मशहूर है। बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए और इसे देखने के लिए आते हैं।
अरनजुएज जेल : यह जेल स्पेन में स्थित है और अनोखी जेल है। इस जेल में कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट है। सेलों के अंदर छोटे बच्चों के लिए दीवारों पर कार्टून बनाए गए हैं। यहां पर स्कूल और प्लेग्राउंड की भी व्यवस्था है। दरअसल, इसके पीछे वजह यह है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ रह सकें और माता-पिता भी उन्हें संभालना सीख सकें। यहां 32 ऐसे सेल हैं, जहां कैदी अपने परिवार के साथ रहते हैं।
