आजमगढ़। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध के बीच गाली-गलौज और धक्का देने का बात सामने आया है। इस मामले को लेकर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुसुम लता ने अपनी सहयोगियों के साथ मिलकर एसपी हेमराज मीना से घटना की शिकायत भी की है। इसके साथ इस पूरे मामले की शिकायत भाजपा के पदाधिकारी से भी की गई है।
भाजपा के कार्यक्रम में दोबारा दिखाई दी तो जान से मार देंगे
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध ने मीडिया को बताया कि बागेश्वर नगर में भाजपा की बैठक चल रही थी जिसमें हमें बुलाया गया था जब हम वहां पहुंचे और बातचीत शुरू होने लगी। इसी बीच लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय ने मां बहन की गाली देते हुए धक्का देकर बाहर निकाल दिया।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध का कहना है कि लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष ने इस बात की भी धमकी दी कि यदि दोबारा कार्यक्रम में दिखाई दी तो जान से मार देंगे। इसके बाद महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने इस मामले की जानकारी भाजपा के पदाधिकारी को दी और इसकी शिकायत जिले के एसपी हेमराज मीणा से भी की गई। महिला मोर्चा की पदाधिकारी का कहना है कि ऐसी मानसिकता के लोगों को सबक सिखाना जरूरी है।
महिला पदाधिकारी का कहना कि भाजपा सरकार सबको सम्मान देती है पर पूर्व जिला अध्यक्ष हम लोगों को बराबर में बैठे देखना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि लगातार हमले करते रहते हैं। महिला अध्यक्ष ने कुसुम लता ने पूर्व अध्यक्ष ऋषिकांत राय पर दलित उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। कहा इसके पूर्व में भी वर्ष 2021 में ज़िला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने गाँव में दलितों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा था।
कुसुमलता का कहना है कि 10 वर्षों से काम कर रही हूँ पर आज पब्लिक के बीच इस तरह गाली दी गई। भाजपा में कुछ अराजक तत्व है जो हम लोगों को टारगेट करते रहते हैं। इस मामले में पीड़िता ने जिले के एसपी से मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।