एनसीईआरटी ने आठवीं की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक में मुगल काल की समीक्षा की पुस्तक में 30 हजार हिंदुओं के नरसंहार का जिक्र, अकबर की घोषणा भी शामिल नई दिल्ली। अब तक स्कूलों की जिन पाठ्यपुस्तकों में मुगल शासक अकबर को सिर्फ महान और सहिष्णु ही बताया जा रहा था, अब उनमें अकबर की क्रूरता भी पढ़ने को मिलेंगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत आठवीं कक्षा के लिए तैयार की गई सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तक में मुगल काल की नए सिरे से समीक्षा की गई है।…
Read MoreTag: नई दिल्ली
बीते जमाने के हथियारों से नहीं जीते जा सकते आज के युद्ध : सीडीएस
सीडीएस जनरल चौहान ने कहा, ड्रोन और यूएवी प्रणालियों का उदय युद्धक्षेत्र में सबसे बड़ा बदलाव हाल के वैश्विक संघर्षों ने दर्शाया कि कैसे ड्रोन रणनीतिक संतुलन को बदल सकते है नई दिल्ली। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आधुनिक युद्ध में महत्वपूर्ण बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूत स्वदेशी ड्रोन प्रणाली जरूरी है। बीते जमाने के हथियारों से आज के युद्ध नहीं जीते जा सकते। आधुनिक युद्धक्षेत्रों में पुरानी तकनीक पर भरोसा नहीं किया जा सकता। आज…
Read Moreजयशंकर ने चीनी उपराष्ट्रपति से मुलाकात की कहा- संबंधों के सामान्य होने से लाभ होगा
2020 में हुए सैन्य गतिरोध के बाद जयशंकर की यह है पहली चीन यात्रा बीजिंग। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से कहा कि भारत-चीन संबंधों के निरंतर सामान्य बने रहने से पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और ‘जटिल’ वैश्विक स्थिति के मद्देनजर दोनों पड़ोसी देशों के बीच विचारों का खुला आदान-प्रदान बहुत महत्वपूर्ण है। जयशंकर ने अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में सिंगापुर से बीजिंग पहुंचने के कुछ समय बाद झेंग से बातचीत की।…
Read Moreफर्जी कर छूट मामले में देश के 150 स्थानों पर आयकर छापे, कार्यालयों और आवासों की ली तलाशी
नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने सोमवार को रिटर्न (आईटीआर) में कटौती और छूट के फर्जी दावों को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ कर चोरी की जांच के तहत देशभर में 150 स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। टीमों ने विभिन्न राज्यों में कई कार्यालयों और घरों में तलाशी ली। यह कार्रवाई तीसरे पक्ष के स्रोतों, खुफिया जानकारी और वित्तीय आंकड़ों के विश्लेषण करने के बाद की गई। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश में विभाग द्वारा…
Read Moreइंसानों के अलावा सिर्फ चीटियां करती हैं हैं सर्जरी ताकि बची रहे साथियों की जान, इन्हें कहते हैं कारपेंटर आंट्स
नई दिल्ली। अमेरिका में ऐसी चींटियां खोजी गई हैं, जो अपने साथियों का जीवन बचाने के लिए सर्जरी करती हैं। यानी धरती पर इंसानों के बाद दूसरा ऐसा जानवर जो मेडिकल ऑपरेशन करने में सक्षम हैं। सर्जरी करने वाली चींटियां फ्लोरिडा में खोजी गई हैं. इन्हें कारपेंटर आंट्स कहते हैं। ये अपने घोंसले में रहने वाले साथियों के पैरों में लगी चोट को पहचान जाती हैं। ये उस चोट को साफ- सफाई से ठीक करती हैं। या पैर या उसके हिस्से को काट कर अलग कर देती हैं। जर्मनी के…
Read Moreअमेरिका ने बांग्लादेश पर लगाया 35% टैरिफ : बांग्लादेश पर शुल्क से भारत को मिलेगा फायदा
बांग्लादेश को मिलने वाले आर्डर अब भारत की तरफ हो सकते हैं शिफ्ट नई दिल्ली । ट्रंप प्रशासन की ओर से जिस तरह टैरिफ पर फैसला लिया जा रहा है, उससे चारों तरफ अनिश्चितता का माहौल है। हालांकि, सोमवार देर रात अमेरिका ने बांग्लादेश की वस्तुओं पर जिस तरह 35 प्रतिशत शुल्क लगाने का एलान कर दिया, उससे भारतीय 10 गारमेंट निर्यातकों को आस जगी है। माना जा रहा है कि भारत के साथ कम टैरिफ पर बात बनने से अमेरिका के बाजार में बांग्लादेश के गारमेंट निर्यात को झटका…
Read Moreब्रह्मपुत्र नदी के मीठे पानी में मिली अनोखी मछली की नई प्रजाति, जाने वैज्ञानिकों ने क्यों दिया ‘डिब्रूगढ़’ का नाम
नई दिल्ली । पूर्वोत्तर भारत की नदियों की जैवविविधता को लेकर एक बड़ी खोज सामने आई है। ब्रह्मपुत्र नदी की गहराइयों में वैज्ञानिकों को मछली की एक नई प्रजाति मिली है, जिसे ‘पिथिया डिब्रूगढ़ेन्सिस’ (Pethia dibrugarhensis) नाम दिया गया है । इस मछली का नाम असम के डिब्रूगढ़ जिले की उस जगह के नाम पर रखा गया है, जहां इसे खोजा गया। यह खोज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के सेंट्रल इनलैंड फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CIFRI) की गुवाहाटी और बैरकपुर स्थित टीमों तथा मणिपुर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मिलकर की…
Read Moreसीजेआई : आंबेडकर चाहते थे, कार्यपालिका के हस्तक्षेप से मुक्त हो न्यायपालिका
संविधान के कारण मुख्यधारा में आया पिछड़ा वर्ग व महिलाएं मुंबई | प्रधान न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने मंगलवार को कहा कि डॉ. बी. आर. आंबेडकर ने संविधान की सर्वोच्चता की बात की थी और उनका मानना था कि न्यायपालिका को कार्यपालिका के हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिए। वह शीर्ष न्यायिक पद पर पदोन्नत होने पर महाराष्ट्र विधानमंडल द्वारा अपना अभिनंदन किए जाने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान देश में रक्तहीन क्रांति का हथियार रहा है। न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका ने…
Read Moreपीएम मोदी के दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई देने पर भड़का चीन, जताया ऐतराज
भारत को शिजांग से संबंधित मुद्दों की संवेदनशीलता को पूरी तरह समझना चाहिए बीजिंग। चीन ने सोमवार को कहा कि उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई देने तथा समारोह में भारतीय अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। चीन ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर बीजिंग की संवेदनशीलता को पूरी तरह समझना चाहिए । चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा कि तिब्बत…
Read Moreनोट कांड : न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी
आवास से भारी मात्रा में जली हुई नकद राशि मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जांच समिति ने लगाया है अभियोग नई दिल्ली। केंद्र सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने के विकल्प पर विचार कर रही है। न्यायमूर्ति वर्मा पर राष्ट्रीय राजधानी में उनके आधिकारिक आवास से भारी मात्रा में जली हुई नकद राशि मिलने के बाद उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त जांच समिति ने अभियोग लगाया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि अगर न्यायमूर्ति वर्मा स्वयं इस्तीफा नहीं देते है तो…
Read More