नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के एक विमान के लैंडिंग के दौरान टायर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लैंडिंग के दौरान दिखी आग और धुआं हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक टर्किश एयरलाइंस का एयरबस-330 विमान इस्तांबुल से काठमांडू पहुंचा था। जैसे ही विमान ने…
Read More