लखनऊ। समाजवादी पार्टी के छात्रविंग समाजवादी छात्रसभा की ड्रेस बदल गई है। अब छात्रसभा के पदाधिकारी नीली टीशर्ट और नीली जीन्स पहनने के साथ ही लाल टोपी लगाएंगे। वहीं टीशर्ट पर सपा का लोगो भी रहेगा। मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा दो सप्ताह तक छात्र सप्ताह मनाएगी। इस दौरान छात्र सभा और संगठन के पदाधिकारी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में जाकर छात्रों से संवाद करेंगे और उन्हें समाजवादी पार्टी की विचारधारा व नीतियों से जोड़ने का काम करेंगे।…
Read More