पाकिस्तान के करीबी अजरबैजान से रिश्ते सुधारने में जुटा भारत, 8 साल बाद जयशंकर पहुंचे बाकू; व्यापार से लेकर उड़ानों तक पर बनी बात

नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ करीबी संबंधों के कारण भारत के साथ तनाव का सामना कर चुके अजरबैजान के साथ अब द्विपक्षीय रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश तेज होती दिख रही है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू में राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और विदेश मंत्री जेयहुन बायरामोव से मुलाकात की। बातचीत में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, डिजिटल सेवाओं, पर्यटन और परिवहन संपर्क को बढ़ाने पर जोर दिया गया। आठ साल बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की अजरबैजान यात्रा को दोनों देशों के संबंधों को नई…

Read More