काफिला रोकने पर कांग्रेस सांसद बोले- हमारा नारा साबित हो रहा रायबरेली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं की तरफ से उनका विरोध किया गया और कुछ देर काफिला भी रोक दिया गया। योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में अपना काफिला रोकने पर राहुल गांधी ने कहा कि इस समय हमारा नारा वोट चोर गद्दी छोड़ देश में चल रहा है। वोट चोरी पकड़े जाने से भाजपा वाले डिस्टर्ब हैं। राहुल ने कहा…
Read MoreTag: around the india
राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर हंगामा: मंत्री दिनेश सिंह सड़क पर बैठे, ‘राहुल वापस जाओ’ के लगे नारे
रायबरेली। राहुल गांधी के काफिले को बुधवार को रायबरेली में विरोध का सामना करना पड़ा। योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए और ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाए। विरोध के चलते राहुल गांधी का काफिला करीब 1 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया।पुलिस को मंत्री दिनेश सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं को रास्ते से हटाना पड़ा। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने मंत्री को समझाकर हाईवे से हटाया, जिसके बाद राहुल…
Read Moreकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक : मुख्यमंत्री
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं सबकी खुशहाली सरकार का संकल्प,नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय : मुख्यमंत्री पैसे की कमी से नही रुकेगा किसी का भी इलाज : सीएम योगी गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ दबंगों को कानूनी सबक सिखाया जाए। किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं। उनके…
Read Moreकहानी सांपों से भरे एक ऐसे आइलैंड की, जहां जाने के बाद जिंदा लौटना है काफी मुश्किल
नई दिल्ली । हमारे आसपास ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो रोमांच, रहस्य और अजूबों से भरी हुई हैं। कई जगह ऐसी हैं, जहां प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है, तो वहीं कई जगह ऐसी भी हैं जो जोखिमों से भरी हुई हैं। क्या आपने कभी ऐसी जगहों के बारे में सुना है, जहां इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का राज चलता है। जहां जाना खतरों से खाली नहीं है। इस जगह पर इतने सांप रहते हैं कि अगर कोई इंसान वहां गलती से भी चला जाए, तो उसके…
Read Moreडॉलर की तुलना में रुपया मजबूत, 16 पैसे की तेजी के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा
नई दिल्ली। स्टॉक मार्केट की तेजी और डॉलर की मांग में आई गिरावट के कारण भारतीय मुद्रा ने आज डॉलर की तुलना में मजबूती का प्रदर्शन किया और 16 पैसे उछल कर 88.11 रुपये (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय मुद्रा 88.27 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी। रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ ही की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त…
Read Moreनेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को जिन्दा जलाया,प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा
नेपाल की संसद से लेकर सुप्रीम कोर्ट पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, मंत्रियों के आवास पर तोड़फोड़ और आगजनी काठमांडू। नेपाल में हिंसक विरोध-प्रदर्शन के लगातार दूसरे दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ‘ओली’ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगा दी। इसमें उनकी पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से जल गईं। उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की…
Read Moreसंयुक्त राष्ट्र ने नेपाल में युवाओं के हिंसक प्रदर्शन पर संवाद की पेशकश की, हिंसा से दूर रहने की अपील
काठमांडू। नेपाल में जारी राजनीतिक संकट और हिंसक प्रदर्शनों पर संयुक्त राष्ट्र ने गहरी चिंता जताई है। काठमांडू स्थित यूएन मिशन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नेपाल आज जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें संवाद और सहमति ही एकमात्र रास्ता है। संयुक्त राष्ट्र ने आवश्यकता पड़ने पर मध्यस्थता करने की भी पेशकश की है। हिंसा से दूर रहने की अपील संयुक्त राष्ट्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सूचना तक पहुंच और शांतिपूर्ण ढंग से सभा करना बुनियादी अधिकार हैं, जिनकी रक्षा नेपाल…
Read Moreनेपाल में हिंसक प्रदर्शन कर रहे युवाओं से राष्ट्रपति, सेनाध्यक्ष, शीर्ष अधिकारियों ने की शांति की अपील
काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद सोमवार को नौजवानों के जेन-ज़ी आंदोलन के हिंसक प्रदर्शन और देश के प्रधानमंत्री खडग प्रसाद शर्मा ओली के इस्तीफा देकर काठमांडू छोड़ कर जाने के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, नेपाली सेना और देश के शीर्ष प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है। राष्ट्रपति श्री पौडेल ने एक लिखित अपील में कहा, “मैं प्रदर्शनकारी नागरिकों समेत सभी से देश की कठिन परिस्थिति के शांतिपूर्ण समाधान में सहयोग करने का आग्रह करता हूँ। प्रधानमंत्री केपी शर्मा…
Read Moreसीपी राधाकृष्णन ने बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराकर 15 वें उपराष्ट्रपति बने
सीपी राधाकृष्णन की जीत पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दी बधाई नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वे भारत के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। सीपी राधाकृष्णन तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में अपने कर्तव्यों के अलावा राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भी हैं। इनकी जीत पर राष्ट्रपति…
Read Moreयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार रूस बनेगा पार्टनर कंट्री उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, बिजनेस डेलिगेशन और सांस्कृतिक कलाकार होंगे शामिल
योगी सरकार के आमंत्रण पर रूस ने दी पार्टनर कंट्री बनने की औपचारिक स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को करेंगे यूपीआईटीएस 2025 का शुभारंभ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में लगातार तीसरे वर्ष होने जा रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में इस बार रूस पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने रूस को इस मेगा इवेंट में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है। रूस की ओर से भी इस आमंत्रण…
Read More