24 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में…
Read MoreTag: around the india
सपा के प्रबल इंजन पर संजय निषाद का तंज, बोले इंजन सही होता तो लोग क्यों उतरते
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के नए स्लोगन “प्रबल इंजन, सपा का विजन” पर सियासत गरमा गई है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं याेगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गुरुवार को स्लाेगन पर तीखा वार करते हुए कहा कि अगर इंजन सही होता तो उससे लोग क्यों उतरते। उन्होंने कहा कि सच ताे यह है कि सपा का इंजन ही खराब है, तभी उसके नेता एक-एक कर पार्टी छोड़ रहे हैं। सर्किट हाउस बरेली में पत्रकारों से बातचीत में संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
Read Moreमिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का लिया आशीर्वाद
उज्जैन। मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल गुरुवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दाैरान निकिता पूरी तरह से बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखी। निकिता पाेरवाल गुरुवार सुबह करीब चार बजे वे महाकाल मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहीं। आरती के बाद निकिता ने नंदीजी और भगवान महाकाल के देहरी से दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में देश के सम्मान और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की जीत के…
Read Moreराजग सरकार की विकासपरक नीतियों के कारण आज बिहार प्रगति के रास्ते पर तेज गति से दौड़ रहा : जेपी नड्डा
औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को यहां एक चुनावी जनसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को विकास का प्रतीक बताया, जबकि विपक्षी दलों के महागठबंधन को विनाश का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा कि राजग सरकार की विकासपरक नीतियों के कारण आज बिहार प्रगति के रास्ते पर तेज गति से दौड़ रहा है। आज बिहार सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। जेपी नड्डा ने औरंगाबाद जिले के गोह में राजग उम्मीदवार के समर्थन में…
Read Moreसाल 2005 से पहले बिहार का हाल बुरा था, लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे : नीतीश कुमार
पटना/सारण। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले के नरपलिया, दरियापुर और मकेर में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनी, तब से कानून का राज है। 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। पहले क्या स्थिति थी। पहले बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। शाम में घर में बंद रहते थे। बाहर नहीं जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Read Moreराशिफल 23 अक्टूबर 2025 : कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, इस दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा, आज के दिन बन रहे कई अद्भुत योग, मेष राशि से मीन राशि तक बन रहे, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि
23 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान…
Read Moreनाइजीरिया में ईंधन टैंकर में हुए विस्फाेट में 35 लाेगाें की माैत
आबुजा। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य में मंगलवार काे एक ईंधन टैंकर के पलट जाने से हुए विस्फोट में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई।संघीय सड़क सुरक्षा कोर ने राज्य में एफआरएससी सेक्टर कमांडर ऐशातु सादु के हवाले से यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन सड़क से फिसल गया और चाराे तरफ पेट्रोल फैल गया । इसके बाद हुए भीषण विस्फाेट के कारण उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफ्रीका…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी का अखिलेश पर तंज, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के दीपोत्सव को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर एक बार फिर शाब्दिक प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली पर दीये जलाने के विरुद्ध बयान देकर अखिलेश यादव ने यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हें अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर, देवी देवताओं, सनातन धर्म और दीपावली जैसे इसके पर्व-त्योहारों से भी नफरत है। उनका बयान प्रजापति समाज (कुम्हारों) का अपमान करने वाला है। उन्होंने अखिलेश पर यह भी तंज कसा…
Read More‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दिवाली के शुभ अवसर पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी थी। अब फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन सामने आ गया है, और शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने उम्मीद से बेहतर शुरुआत की है। पहले दिन का कलेक्शन सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने…
Read Moreइजराइल ने किया हमास-अल जजीरा गठजोड़ का खुलासा, कहा-आतंकवाद का प्रचार पत्रकारिता नहीं
तेल अवीव। इजराइल ने कतर से संचालित अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनल अल जजीरा और आतंकवादी समूह हमास के गठजोड़ का खुलासा करते हुए आरोप लगाया है कि चैनल खासतौर पर गाजा पट्टी में युद्ध के दौरान हमास के दुष्प्रचार का माध्यम बना और उसके आतंकियों को मनोवैज्ञानिक संबल देता रहा। अल जजीरा के लिए काम करने वालों में हमास के आतंकी और रॉकेट लॉन्चर बनाने वाले तक शामिल रहे। इसे किसी भी तरह से ईमानदार और तटस्थ पत्रकारिता नहीं कहा जा सकता। इजराइल के मीर अमेट खुफिया और आतंकवाद सूचना केंद्र…
Read More