90 दिनों के भीतर करना होगा इंस्टाल, सुरक्षा कारणोसे लिया गया फैसला नई दिल्ली। केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने मोबाइल फोन कंपनियों को बड़ा निर्देश जारी किया है । निर्देश में कहा गया है कि अब देश में बनने या आयात होकर आने वाले हर नए स्मार्टफोन में संचार साथी ऐप को प्री-इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा । कंपनियों को इसके लिए 90 दिन का समय दिया गया है। निर्देश के मुताबिक, 90 दिनों के बाद भारत में बनने या आयात किए जाने वाले सभी मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप पहले…
Read MoreTag: around the india
शीतकालीन सत्र : एसआईआर पर संसद में विपक्ष का हंगामा, पहले दिन बाधित रही दोनों सदनों की कार्यवाही
लोकसभा और राज्यसभा में एसआईआर पर चर्चा को अड़ा विपक्ष संसदीय कार्यमंत्री रिजिजू बोले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है सरकार आज भी हंगामे के आसार नयी दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन सोमवार को विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी ।सत्र की शुरुआत में लोकसभा में पूर्व सांसद कर्नल सोना राम…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट : अब डिजिटल अरेस्ट के सभी मामलों की जांच करेगी सीबीआई
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी को दी पूरी आजादी, इंटरपोल से भी ले सकती है मदद राज्य सरकारें जल्द स्थापित करें साइबर क्राइम सेंटर रिजर्व बैंक को पक्षकार बनाते हुए जारी किया नोटिस नई दिल्ली। साइबर अपराध से जुड़े डिजिटल अरेस्ट मामलों की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट फर्जीवाड़े पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। इससे संबंधित दर्ज मामलों की जांच सीबीआई करेगी। ऐसे मामलों की जांच के लिए सीबीआई को विशेष अधिकार दिये गए हैं। कोर्ट ने कहा…
Read Moreचुनाव आयोग ने एसआईआर की अंतिम तारीख 11 दिसंबर तक बढ़ाई , मुरादाबाद में कर्मचारी की आत्महत्या से सनसनी
लखनऊ। चुनाव आयोग ने एसआईआर (मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण) अभियान में बीएलओ पर बढ़ते दबाव को देखते हुए इसकी अंतिम तारीख को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब एसआईआर फॉर्म भरने की नई अंतिम तिथि 11 दिसंबर तय की गई है। समय सीमा बढ़ने के चलते मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर के बजाय 16 दिसंबर को किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची अब 7 फरवरी की जगह 14 फरवरी को जारी होगी। सूत्रों के अनुसार कई जिलों से बीएलओ द्वारा अत्यधिक कार्यभार…
Read Moreहजरतगंज के वजीर हसन रोड पर 440 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक मण्डलीय कार्यालय
वजीर हसन रोड पर 06 एकड़ भूमि पर 06 मंजिला कार्यालय व 04 मंजिला कोर्ट रूम बनेगा मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में एलडीए में हुयी बैठक में किया गया परियोजना का प्रेजेन्टेशन मण्डलायुक्त ने आवासीय योजनाओं के कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश, समय से काम पूरा करने का अल्टीमेटम लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में 440 करोड़ रूपये की लागत से एकीकृत मण्डलीय कार्यालय बनेगा। इसके लिए वजीर हसन रोड पर 06 एकड़ भूमि चिन्हित की गयी है। यहां 06 मंजिला इंटीग्रेटेड कार्यालय बनेगा,…
Read Moreयूपी में अभी तक 61 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का कार्य हुआ पूर्ण
लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 9.41 करोड़ से अधिक यानी लगभग 61 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि SIR की प्रक्रिया में 1,62,486 बीएलओ, 16 हजार से अधिक सुपरवाइजर, 2 हजार से अधिक एईआरओ, 403 ईआरओ एवं 75 जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त हैं। साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 4,41,582 बूथ लेवल एजेंट (BLA) सहित नगरीय निकायों के कार्मिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं आदि का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का…
Read Moreपतंजलि गाय के घी के सैंपल फेल, 1.40 लाख रु. जुर्माना
पतंजलि और उससे जुड़ी दो कंपनियों पर घटिया घी बेचने का आरोप उत्तराखंड के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने सुनाया फैसला नई दिल्ली। पतंजलि और उससे जुड़ी दो अन्य कंपनियों पर घटिया भी बेचने के आरोप में 1.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उत्तराखंड के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने यह फैसला सुनाया है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने बताया कि यह मामला साल 2020 में पतंजलि के गाय के घी के एक सैंपल से जुड़ा है। यह सैंपल रूटीन जांच के दौरान…
Read Moreअमेरिका से भारत तक पूरी दुनिया में हाहाकार : एयरबस ने ए320 सीरीज के 6,000 विमान वापस बुलाए
नई दिल्ली। विमान बनाने वाली यूरोप की दिग्गज कंपनी एयरबस ने अपने ए320 सीरीज के 6,000 विमानों को वापस बुलाया है। कंपनी का कहना है कि इनमें सॉफ्टवेयर को तुरंत ठीक करने की जरूरत है। इस वजह से भारत समेत दुनिया भर की बड़ी एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयरबस ने एक बयान में कहा कि ए320- फैमिली के एक विमान से जुड़े एक हादसे में पता चला है कि इस सोलर रेडिएशन फ्लाइट कंट्रोल के लिए महत्त्वपूर्ण डेटा को खराब कर सकता है। दुनिया की सबसे बड़ी ए320…
Read Moreकर्नाटक में सत्ता संग्राम नाश्ते पर थमा, हाईकमान के दबाव में सिद्धारमैया–शिवकुमार में सुलह
बेंगलुरु। कर्नाटक की सत्ता में पिछले कई हफ्तों से चल रही रस्साकशी को आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने शांत कर दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच बढ़ते मतभेदों ने न केवल सरकार की स्थिरता पर सवाल खड़े किए थे, बल्कि प्रदेश कांग्रेस में भी खासी हलचल पैदा कर दी थी। हालाँकि, पार्टी नेतृत्व के सख्त निर्देशों और लगातार हुई बैठकों के बाद दोनों नेताओं के बीच सुलह का रास्ता निकल आया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि राज्य सरकार की…
Read More