नोएडा में दौड़ीं 100 ई-बसें! अब मोबाइल पर ट्रैक करें बस की लाइव लोकेशन, 5 बड़े रूटों पर शुरू हुई सेवा

नोएडा: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 15 जून से 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। पहली बार नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को बेहतर, सस्ती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संयुक्त संचालन में शुरू हुई इस सेवा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून को हरी झंडी दिखाई थी।…

Read More

दिल्ली में हर सोमवार होगा ‘मेट्रो डे’, सरकारी कर्मचारियों को कार छोड़ पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने की सलाह

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार 18 मई से दिल्ली में हर सप्ताह ‘मेट्रो डे’ मनाया जाएगा। सरकार के इस फैसले का मकसद पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना और लोगों को मेट्रो व सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना है। सरकार के फैसले के तहत अब हर सोमवार सरकारी कर्मचारी निजी कारों के बजाय मेट्रो और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बढ़ते ऊर्जा…

Read More

हैदराबाद से पीएम मोदी की देशवासियों को बड़ी अपील, बोले- वर्क फ्रॉम होम अपनाइए, विदेशी यात्राएं घटाइए और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दीजिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में अपने संबोधन के दौरान देशवासियों से संसाधनों की बचत, आत्मनिर्भरता और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, सप्लाई चेन में रुकावट और अंतरराष्ट्रीय तनावों के दौर से गुजर रही है। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देशहित में छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर जान देने तक सीमित नहीं होती, बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारी के साथ जीवन जीना और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों…

Read More

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील, बोले- पेट्रोल बचाइए, विदेश यात्रा टालिए, एक साल तक सोना न खरीदने पर करें विचार

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से संयम बरतने और संसाधनों की बचत करने की अपील की है। हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए देश को विदेशी मुद्रा बचाने, ईंधन की खपत कम करने और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद देशभर में इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई कि क्या सरकार भविष्य में किसी बड़े आर्थिक या…

Read More