टॉप फाइव में गोरखपुर, महराजगंज, प्रयागराज, आजमगढ़ और बाराबंकी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जल संकट से निपटने और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से राज्य में 16,000 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है। यह कार्य मिशन अमृत सरोवर योजना के तहत किया जा रहा है। इससे न केवल पानी की उपलब्धता को बढ़ाया जा रहा है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी जा रही है। गोरखपुर सबसे आगे,…
Read MoreTag: गोरखपुर
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 30 जून को करेंगी प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण
तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नॉलेज सिटी बन रहे गोरखपुर में एक नए शैक्षिक इतिहास का सृजन होने जा रहा है। यह इतिहास गोरखपुर में सीएम योगी के विजन से बने प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण के साथ रचा जाएगा। इसका लोकार्पण 30 जून को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों संभावित है। यह गोरखपुर का चौथा विश्वविद्यालय होगा और साथ ही यहां का पहला ऐसा विश्वविद्यालय जिसकी नींव भी राष्ट्रपति ने रखी…
Read Moreयूपी की राजधानी लखनऊ सहित छह जनपदों में भी मुफ्त सीटी स्कैन जांच की सुविधा
12 मेडिकल संस्थानों में 464.70 लाख रुपये से बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में पैथोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी जांचों की भांति सीटी स्कैन भी नि:शुल्क हो रहा है लेकिन छह जनपदों में सीटी स्कैन जांच के एवज में मरीजों से शुल्क जमा कराया जा रहा था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन जिलों में भी मुफ्त सीटी स्कैन जांच का तोहफा मरीजों को दिया है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद एवं रायबरेली में सीटी स्कैन जांच के लिए…
Read Moreसामूहिक विवाह योजना दहेज प्रथा पर प्रहार : योगी
सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और कहा कि सामूहिक विवाह योजना वाल विवाह, वहु विवाह और दहेज प्रथा की कुरीतियों पर करारा प्रहार है। योगी ने कहा कि जव अच्छी सरकार होती है तो वह विकास और गरीव कल्याण के कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। मुख्यमंत्री हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (खाद कारखाना) के परिसर में 1200 जोड़ों के ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वोल रहे थे। उप्र…
Read More236 करोड़ से तैयार होगा यूपी के गोरखपुर में बनेगा चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, निर्माण का खाका तैयार
2 मंजिला स्टेडियम में 7 मुख्य व 4 प्रैक्टिस पिचों का होगा निर्माण, 30 हजार से अधिक होगी दर्शक क्षमता, अन्य बड़े कार्यक्रमों का भी हो सकेगा आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब प्रदेश में चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में फिलहाल कानपुर व लखनऊ के स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है, वहीं वाराणसी में निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस बीच,…
Read Moreसीएम योगी ने किया अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद। संवाद के माध्यम से ही समस्याओं का निराकरण कर कारोबारी (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) और जीवन सुगमता (ईज ऑफ लिविंग) के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। हम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दे सकें, कॉमनमैन (आमजन) की अधिक से अधिक सुनवाई कर सकें, यही लोकतंत्र की सफलता का मूल है। सीएम योगी सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में बने नगरीय सेवा केंद्र (अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर) और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करने…
Read Moreयूपी में अनाथ बच्चों के लिए बड़ा तोहफा, 10 जनपदों में बनेंगे बाल आश्रय गृह
विभिन्न श्रेणियों में 100-100 की क्षमता के कुल 10 नवीन गृहों का होगा संचालन लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों और किशोरों के हित में शुरू की गई महत्वपूर्ण ‘मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजना’ अब परवान चढ़ने वाली है। इसके योजना के अंतर्गत अनाथ, परित्यक्त, अभ्यर्पित और विपरीत परिस्थितियों में रह रहे बच्चों को पालन-पोषण, देखभाल और सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जाएगा। योगी सरकार प्रदेश के 10 जनपदों में कुल 10 नवीन गृह स्थापित करने करने जा रही है। 100 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट, 10 जनपदों में नवीन गृहमुख्यमंत्री बाल…
Read Moreयूपी सरकार प्रदेश के नौ जिलों में जल्द स्थापित करेगी सखी निवास आवासीय केंद्र
भोजन, वस्त्र, चिकित्सा से लेकर स्किल ट्रेनिंग तक, एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं लागू कर रही हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत अब प्रदेश के नौ प्रमुख जिलों में 50-50 की क्षमता वाले ‘सखी निवास’ आरंभ किए जाएंगे। यह पहल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जो संकट की घड़ी में सामाजिक, कानूनी या पारिवारिक संरक्षण से वंचित हैं। इन…
Read Moreरुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की चराचर जगत के कल्याण की कामना
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, मधु, घृत, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान कराया। यह अनुष्ठान हवन के साथ पूर्ण हुआ। रुद्राभिषेक…
Read Moreमहिला की पीड़ा सुनकर मुख्यमंत्री ने परिजन को हॉस्पिटल ले जाने की कराई व्यवस्था, समुचित इलाज का दिया निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान एक महिला ने अपने परिजन के इलाज में आर्थिक दृष्टि से लाचार होने की बात कही तो मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला के परिजन को हॉस्पिटल ले जाने, भर्ती कराकर समुचित…
Read More