‘एयरोस्पेस एवं रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के लिए SOP जारी

रोजगार और रक्षा उत्पादन में आएगी तेजी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेन्स एवं एयरोस्पेस सेक्टर में भारी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अधिसूचित किया है। इसके अंतर्गत राज्य के 6 डिफेन्स नोड (अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट) विकास के केंद्र बनेंगे। सरकार का मानना है इन क्षेत्रों में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इन नोड्स के माध्यम…

Read More

यमुना में एक परिवार की छह बेटियों की डूबने से मौत

आगरा के नगला नाथू गांव का है मामला, नहाते समय चली गयी थीं गहरे पानी में आगरा। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नगला नाथू गांव के पास मंगलवार को यमुना नदी में) नहाने गईं एक ही परिवार, की छह लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को छह लड़कियां सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए नदी में उतरी थीं, लेकिन वे सभी डूबने लगीं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उनमें से…

Read More

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित छह जनपदों में भी मुफ्त सीटी स्कैन जांच की सुविधा

12 मेडिकल संस्थानों में 464.70 लाख रुपये से बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में पैथोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत दूसरी जांचों की भांति सीटी स्कैन भी नि:शुल्क हो रहा है लेकिन छह जनपदों में सीटी स्कैन जांच के एवज में मरीजों से शुल्क जमा कराया जा रहा था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन जिलों में भी मुफ्त सीटी स्कैन जांच का तोहफा मरीजों को दिया है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कुशीनगर, मुरादाबाद एवं रायबरेली में सीटी स्कैन जांच के लिए…

Read More

सेना ने दुनिया को दिया संदेश : भारत आतंकवाद को समाप्त करेगा, जो हम पर हाथ डालेगा, उसे पूरी तरह नष्ट करेंगे-उपराष्ट्रपति

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए उप राष्ट्रपति आगरा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती एक तारीख और ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि हम सबके लिए जीवन दर्शन है। हमें संकल्प लेना पड़ेगा कि हम उनके आदर्शों पर चलेंगे। लोकमाता कठिन समय में भारत की महान परंपरा की प्रतिनिधि थीं, जहां धर्म-संस्कृति व शासन एक ही धारा में प्रवाहित होते हैं। सोमनाथ गुजरात, काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, बद्रीनाथ, केदारनाथ, भीमाशंकर, रामेश्वरम, गोकर्ण समेत न जाने कितने…

Read More

आतंकवाद कुत्ते की पूंछ, आतंकी जिस भाषा में समझेंगे उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगेः सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए, पुस्तक ब्रह्मांड का भी किया विमोचन लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर पाकिस्तान और उसके द्वारा संरक्षित आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है जो कभी सीधी होने वाली नहीं, जो प्यार की भाषा मानने वाली नहीं। उसको उसी की भाषा में जवाब देने के लिए…

Read More

यूपी सरकार प्रदेश के नौ जिलों में जल्द स्थापित करेगी सखी निवास आवासीय केंद्र

भोजन, वस्त्र, चिकित्सा से लेकर स्किल ट्रेनिंग तक, एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं लागू कर रही हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत अब प्रदेश के नौ प्रमुख जिलों में 50-50 की क्षमता वाले ‘सखी निवास’ आरंभ किए जाएंगे। यह पहल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जो संकट की घड़ी में सामाजिक, कानूनी या पारिवारिक संरक्षण से वंचित हैं। इन…

Read More

आगरा: मस्जिद में प्रतिबंधित पशु का सिर रखने वाला आरोपी 4 घंटे में नज़रुद्दीन गिरफ्तार, शहर में अलर्ट

आगरा। शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज़ 4 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना आगरा के एक स्थानीय मस्जिद से जुड़ी है, जहाँ शुक्रवार सुबह नमाज से पहले मस्जिद परिसर में प्रतिबंधित पशु का सिर पाए जाने से इलाके में तनाव फैल गया। क्या है पूरा मामला? शुक्रवार सुबह नमाज से पहले मस्जिद में सफाई के दौरान प्रतिबंधित पशु का सिर पाया गया। यह खबर आग की तरह फैल गई और स्थानीय…

Read More

यूपी में  पिछले वर्ष के 48 करोड़ की तुलना में  इस वर्ष 65 करोड़ से अधिक पर्यटक आए 

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने वर्ष 2024 के जारी किए आंकड़े लखनऊ। ‘योगी के यूपी’ की लोकप्रियता पर्यटकों के बीच निरंतर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के जारी आंकड़े इस बात के प्रमाण हैं। राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में लगभग 17 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है। विशेष बात यह है कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी यूपी का आकर्षण बढ़ा है। एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 07 लाख की बढ़ोतरी…

Read More

आगरा पुलिस की झूठी रिपोर्ट पर हाईकोर्ट का कड़ा एक्शन, चार पुलिसकर्मी निलंबित

आगरा पुलिस की झूठी रिपोर्ट पर हाईकोर्ट का कड़ा एक्शन, चार पुलिसकर्मी निलंबित आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में पुलिस विभाग के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। आगरा पुलिस की ओर से हाईकोर्ट में झूठी जानकारी प्रस्तुत करने का मामला उजागर हुआ है, जिसके बाद हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को तलब किया और चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस मामले ने आगरा पुलिस महकमे में खलबली मचाई है और प्रशासन के स्तर पर भी सख्त कदम उठाए गए हैं। क्या है पूरा मामला? यह मामला सदर…

Read More