जैसलमेर। जैसलमेर में जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक निजी एसी स्लीपर बस में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इसमें 20 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। करीब 70 प्रतिशत झुलसे 16 लोगों को जोधपुर के मथुरादास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का उपचार जैसलमेर के जवाहर अस्पताल में जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका…
Read MoreTag: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारत-अफगान विदेश मंत्री वार्ता : काबुल में अपने मिशन को दूतावास का दर्जा देगा भारत
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उनके अफगानी समकक्ष अमीर खान मुत्ताकी के बीच शुक्रवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता हुई। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने इस वार्ता को अफगानिस्तान के साथ अपने संबंधों का पुनर्जागरण बताया और काबुल स्थित अपने मिशन को दूतावास का दर्जा दिए जाने की घोषणा की।अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी 09 से 16 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर हैं। आज उन्होंने विदेश मंत्री के साथ औपचारिक मुलाकात और वार्ता की। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “एक निकटवर्ती पड़ोसी और जनता के शुभचिंतक के…
Read Moreभारतीयों की पहली पसंद हैं स्वदेशी : 2030 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी उपभोक्ता अर्थव्यवस्था
नई दिल्ली। स्वदेशी ब्रांड्स के प्रति नया भरोसा भारतीय उपभोक्ताओं के खरीद निर्णयों को प्रभावित कर रहा है। आधे से ज़्यादा लोगों की पसंद स्वदेशी और छोटे विज़नेस ब्रांड्स हैं। इसकी वजह यह है कि ये ब्रांड आसानी से मिल जाते हैं। यह जानकारी रुकम कैपिटल की एक रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था 2030 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी उपभोक्ता अर्थव्यवस्था वनने की राह पर है। रुकम कैपिटल की रिपोर्ट वाजार के बदलते रुझानों को दर्शाती है जिससे ब्रांड्स, स्टार्टअप्स और…
Read Moreमैरी ब्रूनको, रामरडेल और सकागुची को मिलेगा चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार
स्टॉकहोम। वर्ष 2025 के लिए चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की सोमवार को घोषणा कर दी गयी । इस साल तीन वैज्ञानिकों मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन सकागुची को यह पुरस्कार मिला है। तीनों को पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस (परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता) से संबंधित खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान किया। इन तीनों को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में 10.3 करोड़ रुपये, गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र पुरस्कार के तौर दिया…
Read Moreदुनिया के मानचित्र में रहना है तो आतंकवाद बंद करे पाकिस्तान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दी चेतावनी
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाए गए संयम को नहीं दोहराएगा देश भविष्य के लिए सैनिकों को तैयार रहने का किया आह्वान श्रीगंगानगर। राजस्थान श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ से सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान दुनिया के मानचित्र पर अपनी जगह बनाए रखना चाहता है तो उसे अपनी जमीन पर आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद करना होगा। भारत अब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाए गए संयम को दोहराएगा नहीं और आगे की कार्रवाई करेगा । उन्होंने कहा कि ऑपरेशन…
Read More12 बच्चों की मौत के बाद जारी की एडवाइजरी: दो साल से छोटे बच्चों को नहीं दें कफ सिरप : केंद्र
सुरक्षित दवाएं ही खरीदें अस्पताल हेल्थ सेंटर और दवा दुकानदार नयी दिल्ली । मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से कथित रूप से 12 बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें दो साल से छोटे बच्चों को कफ सिरप नहीं पिलाने की सलाह दी गई है। साथ ही बच्चों को सिरप पिलाने का तरीका भी बताया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर बच्चा 2 साल से छोटा…
Read Moreएलसीए तेजस मार्क 1ए लड़ाकू विमान के लिए भारत को अमेरिका से मिला चौथा जीई-404 इंजन
एचएएल को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक जीई एयरोस्पेस से 12 इंजन मिलने की उम्मीद नई दिल्ली। अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को चौथा इंजन सौंप दिया है। इसका इस्तेमाल एलसीए मार्क-1ए लड़ाकू विमानों में किया जाएगा, जिन्हें निकट भविष्य में भारतीय वायु सेना में शामिल किया जाना है। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक भारत को 12 जीई-404 इंजन मिलने की उम्मीद है। एचएएल का लक्ष्य इस साल अक्टूबर तक पहला विमान तैयार करना है, जिसमें से तीन पहले ही तैयार हैं और अंतिम परीक्षणों…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी बोले,संघ की प्राथमिकता हमेशा देश की प्राथमिकता रही है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े संस्कृति मंत्रालय के कार्यक्रम में संघ की संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ की प्राथमिकता हमेशा देश की प्राथमिकता रही है। संघ अपनी यात्रा के दौरान हमेशा समय से जुड़ी समस्या से जूझा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को यहां के डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र के प्रति संघ के…
Read Moreमोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दीवली का तोहफा,एक जुलाई से मिलेगा तीन प्रतिशत बढ़ा डीए
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) को 3 प्रतिशत बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2025 से लागू होगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि के कारण सरकार पर कुल वार्षिक व्यय…
Read Moreरबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी, गेहूं में 160 रुपए और जौ में 170 प्रति कुंतल की हुई बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए विपणन सत्र 2026-27 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है। एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि कुसुम (600 रुपये प्रति क्विंटल) और मसूर (300 रुपये प्रति क्विंटल) में की गई है। रेपसीड और सरसों, चना, जौ और गेहूं के लिए क्रमशः 250, 225, 170 और 160 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए सभी…
Read More