Renault Kwid खरीदने का प्लान? 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद जानिए कितनी बनेगी हर महीने की EMI

नई दिल्ली: अगर आप कम बजट में नई हैचबैक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Renault Kwid एक विकल्प हो सकती है। कंपनी इस कार के बेस वेरिएंट Evolution को बाजार में उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के साथ इसे खरीदना चाहते हैं, तो हर महीने कितनी ईएमआई देनी होगी और कुल लागत कितनी होगी, आइए जानते हैं।

बेस वेरिएंट की कितनी है कीमत?

Renault Kwid के बेस वेरिएंट Evolution की एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये है। यदि इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 18 हजार रुपये आरटीओ शुल्क और लगभग 24 हजार रुपये बीमा पर खर्च होंगे। इसके बाद कार की ऑन-रोड कीमत करीब 4.95 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

2 लाख रुपये डाउन पेमेंट पर कितनी होगी EMI?

यदि खरीदार 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करता है, तो शेष लगभग 2.95 लाख रुपये का वाहन ऋण लेना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यदि बैंक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 7 वर्ष के लिए यह ऋण मंजूर करता है, तो हर महीने लगभग 4,743 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

कुल कितनी पड़ेगी कार की कीमत?

7 वर्ष की अवधि तक 9 प्रतिशत ब्याज दर पर 2.95 लाख रुपये का कार लोन लेने पर खरीदार को करीब 1.03 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे। ऐसे में एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को मिलाकर कार की कुल लागत लगभग 5.98 लाख रुपये हो जाएगी।

किन कारों से है सीधा मुकाबला?

भारतीय बाजार में Renault Kwid का मुकाबला हैचबैक सेगमेंट की कई लोकप्रिय कारों से होता है। इनमें Maruti Alto K10, Maruti Celerio, Maruti S-Presso और Maruti Wagon R प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं।

 

Related posts