ईरान पर परमाणु हमला? UN राजनयिक मोहम्मद सफा का इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

न्यूयॉर्क/तेहरान: ईरान युद्ध और परमाणु हथियारों को लेकर दुनिया की चिंता बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) के वरिष्ठ राजनयिक मोहम्मद सफा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और ईरान में संभावित परमाणु हथियार के इस्तेमाल की तैयारी का गंभीर आरोप लगाया है।

सफा का इस्तीफा और गंभीर आरोप

लेबनानी मूल के मोहम्मद सफा, Patriotic Vision (PVA) के प्रतिनिधि के रूप में UN ECOSOC से जुड़े थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस्तीफा साझा करते हुए लिखा कि कुछ सीनियर UN अधिकारी संगठन के बजाय “शक्तिशाली लॉबी” के हितों की रक्षा कर रहे हैं। सफा ने कहा कि वह उस साजिश का हिस्सा नहीं बन सकते, जिसमें परमाणु हमले की तैयारी की जा रही हो।

मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप

सफा ने आरोप लगाया कि UN के भीतर ईरान पर परमाणु हथियार के संभावित उपयोग की तैयारी हो रही है, जिसे उन्होंने मानवता के खिलाफ अपराध बताया। उन्होंने कहा कि अपने 12 साल के राजनयिक करियर को इस जानकारी को दुनिया के सामने लाने और संभावित ‘न्यूक्लियर विंटर’ रोकने के लिए दांव पर लगाया है।

तेहरान की तस्वीर के साथ चेतावनी

अपने पोस्ट में सफा ने तेहरान की तस्वीर साझा की और सवाल उठाया कि अगर वॉशिंगटन, बर्लिन, पेरिस या लंदन पर परमाणु हमला हो जाए तो क्या होगा। उन्होंने लोगों से जागरूक होने, विरोध करने और इस खतरे को रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की। सफा ने लिखा, “यह कोई रेगिस्तान नहीं है, यहां परिवार हैं, बच्चे हैं, पालतू जानवर हैं और आम मेहनतकश लोग रहते हैं। परमाणु युद्ध की कोई जरूरत नहीं है।”

कौन हैं मोहम्मद सफा?

मोहम्मद सफा UN में PVA के मुख्य प्रतिनिधि थे। PVA एक अंतरराष्ट्रीय NGO है, जिसे 2018 से UN ECOSOC में विशेष सलाहकार का दर्जा प्राप्त है। सफा के पास स्पेस डिप्लोमेसी और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री है और UN में एक विश्व अंतरिक्ष संगठन (WSO) स्थापित करने पर PhD शोध भी किया है। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 20 लाख लोगों को सीधे लाभ पहुँचाया है।


Related posts