लखनऊ । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज राजधानी लखनऊ के इटौजा स्थित प्रसिद्ध नीलांश वाटर पार्क परिसर में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के तहत नीम, जामुन, महुआ जैसे फलदार और औषधीय गुणों से भरपूर 5000 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया।
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद नेता कुंवर अक्षय प्रताप सिंह की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ध्रुव भारती बाबा भाजपा नेता अशोक मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार सिंह सूर्य प्रताप सिंह ने अपने हाथों से पौधे लगाकर प्रकृति एवं पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।
कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा क़ि वृक्ष केवल हमारी धरती की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन और सांसों का आधार हैं। ऐसे आयोजन समाज को प्रकृति से जोड़ने का काम करते हैं।”
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यावरण में आ रहे बदलावों पर चिंता व्यक्त करते हुए इस तरह के आयोजनों को आज के समय की बड़ी आवश्यकता बताया। हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ प्राकृतिक औषधियों और पक्षियों के लिए भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष पौधों का चयन किया गया। औषधीय पौधे नीम और जामुन (पर्यावरण शोधन व स्वास्थ्य लाभ हेतु) पारंपरिक व फलदार पौधे जैसे महुआ और अन्य उपयोगी फलदार पौधे लगाए गए।
यह भी पढ़ें : कीव पर रूस का भयावह हवाई हमला: 9 लोगों की मौत; राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अमेरिका से मांगी पैट्रियट मिसाइलें
