शुल्कों को 90 दिन टालने के ट्रम्प फैसले से निर्यातक खुश

निर्यातकों ने कहा, अमेरिका के इस कदम से खुली बातचीत की राह

नई दिल्ली। निर्यातकों ने वृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के जवावी शुल्कों को 90 दिन के लिए टालने से वड़ी राहत मिली है। साथ ही इससे भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वातचीत को आगे वढ़ाने का रास्ता खुला है। उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते के लिए कूटनीतिक भागीदारी और तेजी से वातचीत करने से भारत को इन शुल्कों से निपटने में मदद मिलेगी।

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन’ (फियो) के अध्यक्ष एस. सी. रल्हन ने कहा, ‘(अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट) ट्रंप के प्रशासन का यह एक अच्छा फैसला है। वाणिज्य मंत्रालय ने हमें आश्वासन दिया है कि समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि यह कदम एक रणनीतिक विराम को दर्शाता है जिसका उद्देश्य संभावित समाधानों के लिए राह बनाते हुए तत्काल आर्थिक नुकसान से वचना है ।

रल्हन ने कहा, ‘यह हमारे निर्यातकों के लिए वड़ी राहत है। जवावी शुल्क को 90 दिन के लिए टालने से कूटनीतिक जुड़ाव और व्यापार वार्ता के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है।’ अमेरिका के निर्णय का स्वागत करते हुए मुंबई स्थित निर्यातक एस. के. सराफ ने कहा कि भारतीय उद्योग को चीन और चीजें सामान्य हो जाएंगी।’ वैश्विक वाजार में नरमी के वीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अचानक 90 दिन के लिए अधिकतर देशों पर लगाए गए शुल्क पर रोक लगा दी लेकिन चीनी आयात पर शुल्क की दर वढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दी।

हालांकि, पांच अप्रैल से लगाया गया 10 प्रतिशत शुल्क अव भी लागू रहेगा। अमेरिका ने भारत पर 26 प्रतिशत का अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया था। उद्योग जगत के लोगों और निर्यातकों के साथ नौ अप्रैल को वैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यातकों से न घवराने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर भारत सही दिशा में आगे वढ़ रहा है।

पर उच्च शुल्क का लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि इससे वह सस्ती कीमतों पर मध्यवर्ती वस्तुओं का आयात कर सकता है और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दे सकता है।
अमेरिका को निर्यात करने वाले सराफ ने कहा, ‘मिसाल के तौर पर वस्त्र उद्योग में हम चीन से विभिन्न प्रकार के धागे आयात कर सकते है और निर्यात के लिए वस्त्र तैयार कर सकते हैं। यह भारत और चीन के साथ आने का अच्छा अवसर है। मुझे लगता है कि यह रोक 90 दिन से आगे भी जारी रहेगी।

दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते (वीटीए) पर वातचीत कर रहे है। इसका उद्देश्य 2023 तक अपने व्यापार को वर्तमान 191 अरव अमेरिकी डॉलर से दोगुना कर 500 अरव अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है। दोनों पक्षों ने इस वर्ष की शरद ऋतु (सितंवर – अक्टूवर) तक इसके पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें:डोमिनिकन गणराज्य : नाइट क्लव की छत गिरने से 113 लोगों की मौत

Related posts