इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी की हो गई थी मौत, आज तक अनसुलझी है कहानी

Ss ourang medan, mystery, mysterious ship, ss ourang medan shipwreck, ghost ship, mystery of ss ourang medan, weird news, strange news, bizarre news, ajab gajab, ajab gajab news, ajab gajab story, ajab gajab khabre, khabre zara hatke, mystery of the ss ourang medan ship, द एस एस ओरंग मेडान, रहस्य, रहस्यमय जहाज, भूतिया जहाज, द एस एस ओरंग मैदान, अजब गजब, अजब गजब खबरें, हटके खबर, जरा हटके, खबरें जरा हटके

नई दिल्ली। दुनिया में कई जहाजों की कहानियां काफी मशहूर हैं। कई जहाजों को रहस्यों की वजह से जाना जाता है। एक ऐसा ही जहाज है, जिसकी घटना अभी तक अनसुलझी है। इस घटना के बारे में जिसे जानकारी होती है, वो सोचने पर मजबूर हो जाता है। यह करीब 77 साल पुरानी है। साल 1947 के जून महीने में मलक्का की खाड़ी में मौजूद व्यापारिक मार्ग से कई समुद्री जहाज गुजर रहे थे।

इसी दौरान एक एसओएस संदेश पहुंचा कि जहाज के सभी क्रू सदस्यों की मौत हो चुकी है। एसओएस संदेश आपातकालीन स्थिति में ही भेजे जाते हैं। इसके बाद जहाज के सिग्नल को पहचानकर नजदीक के सभी जहाज उस रहस्यमयी जहाज की तरफ बढ़े। उस समय रहस्यमयी जहाज के सबसे नजदीक मर्चेन्ट शिप द सिल्वर स्टार था, जो तेजी से उसके पास पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : दुनिया का वो देश, जहां 76 दिन तक नहीं डूबता सूरज, चांद देखने को तरस जाते हैं लोग

द सिल्वर स्टार के क्रू मेंबर्स जब उस रहस्यमयी जहाज पर पहुंते तो वो यह देखकर दंग रह गए कि हर तरफ सिर्फ लाशें ही लाशें बिखरी पड़ी थीं । कई लोगों की तो आंखें भी खुली हुई थीं । उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वो किसी चीज से डरे हुए हों । इसमें सबसे हैरानी की बात यह थी कि मरने वाले लोगों के शरीर पर किसी भी तरह के जख्म के निशान नहीं थे। उनकी मौत रहस्यमयी तरीके से हुई थी।

बाद में द सिल्वर स्टार के क्रू मेंबर्स जब उस रहस्यमयी जहाज के बॉयलर रूम में पहुंचे तो उन्हें बहुत ज्यादा ठंड लगने लगी जबकि वहां का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था । अब यह बेहद ही हैरान करने वाली बात थी। यह सब देखने के बाद द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्यों ने जल्दी से अपने जहाज पर जाने का फैसला किया ।

यह भी पढ़ें : एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण ? इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया

द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्य अपने जहाज तक पहुंचते, उससे पहले ही उस रहस्यमयी जहाज से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। हालांकि, किसी तरह क्रू सदस्य अपने जहाज पर पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही उस रहस्यमयी जहाज में एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते जहाज समुद्र की गहराईयों में समा गया। कुछ लोग इस घटना के पीछे रहस्यमयी शक्ति को जिम्मेदार बताते हैं तो वही कुछ लोगों का मानना है कि वहां प्राकृतिक गैसों का एक बादल बन गया था, जिसकी वजह से जहाज के सभी क्रू सदस्य मारे गए और जहाज में भी आग लग गई।

उस रहस्यमयी जहाज को ‘द एस एस ओरंग मेडान’ के नाम से जाना जाता है। अब इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार था, यह आज तक पता नहीं चल सका है। लोग द एस एस ओरंग मेडान को भूतिया जहाज भी कहते हैं । वही कुछ लोग इसे काल्पनिक भी मानते हैं।

यह भी पढ़ें : क्या भारत में भारी बारिश के बाद पड़ेगी भीषण ठंड ? मौसम वैज्ञानिकों ने दी ये बड़ी चेतावनी

Related posts