नई दिल्ली। दुनिया में एक पक्षी ऐसा भी है जिसकी लंबाई इंसानों जितनी होती है। मगरमच्छ तक को चट कर जाता है। इसे स्टूपिड बर्ड यानी मूर्ख पक्षी भी कहा जाता है। आइये इसके बारे में बताते हैं। शूबिल स्टॉर्क को दुनिया का सबसे भयानक पक्षी कहा जाता है। ये मुख्य तौर पूर्वी अफ्रीका, इथियोपिया, दक्षिणी सूडान और जांबिया में पाया जाता है. शूबिल को तमाम लोग सारस मान लेते हैं, जबकि ये सारस या बगुला परिवार के नहीं हैं।
इसका नाम शूबिल पड़ने के पीछे इसकी चोंच वजह है, जो करीब एक फिट तक लंबी होती है और डच क्लॉग जैसी दिखती है । शूबिल की चोंच करीब 5 इंच चौड़ी होती है और इसके किनारे तेज नुकीले होते हैं। सिरे पर एक नुकीला हुक भी होता है, जिसकी मदद से शूबिल लंगफिश, ईल और सांप जैसे जानवरों का शिकार करते हैं। यहां तक कि यह मगरमच्छ के बच्चों और मॉनिटर छिपकली को भी खा जाते हैं।
शूबिल्स कई-कई घंटे एक ही जगह बिना हिले-डुले खड़े रह सकते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस प्रक्रिया को कोलैप्सिंग कहा जाता है, और यही शूबिल को शिकार में मदद करती है। जब वे बिना हिले-डुले पानी अथवा दलदली जगह पर खड़े रहते हैं तो उनके शिकार को इसकी भनक नहीं लग पाती है। मछली या ईल जैसे जानवर जैसे ही ऑक्सीजन के लिए पानी की सतह पर आते हैं, शूबिल उन्हें शिकार बना लेता है। शूबिल 4 से 5 फीट लंबे हो सकते हैं। इनके पंख नीले-भूरे रंग के होते हैं और पंख का फैलाव 8 फुट से अधिक होता है।
शूबिल की 35 से 50 साल तक जिंदा रह सकते हैं। शूबिल मुख्य तौर पर मांसभक्षी होते हैं। शूबिल का आईक्यू नेगेटिव होता है, इसलिये इसे स्टूपिड बर्ड (मूर्ख पक्षी) भी कहा जाता है। शूबिल की डिसीजन मेकिंग क्षमता बहुत खराब होती है। अगर इनके सामने कुछ खाना रखा जाए, तो घंटों सोचते रहते हैं कि इसे खाएं या नहीं। एक और आदत इस पक्षी को अनूठा बनाती है। जब ये किसी इंसान को अपनी तरफ आता देखते हैं, तो अपने पंख तोड़ने लगते हैं। कुछ वैज्ञानिक कहते हैं कि यह इनके अभिवादन का तरीका है।
यह भी पढ़ें : जाने दुनिया का सबसे खतरनाक सांप, कुछ सेकेंड में ही कर लेता है शिकार