लखनऊ। केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विशेष गहन नरीक्षण (एसआईआर) के लिए समय सीमा 26 दिसंबर तक बढ़ा दी है। 31 दिसम्बर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल जारी होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आयोग को पत्र भेज कर और समय सीमा बढ़ाने की मांग थी ताकि मृतक, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं का पुन: सत्यापन कराया जा सके। एसआईआर की पहले यह समय सीमा आज 11 दिसंबर काे खत्म हाे रही थी। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु…
Read MoreCategory: राज्य
एसआईआर : उत्तर प्रदेश में 2.91 करोड़ मतदाताओं के काटे जा सकते हैं नाम
सर्वाधिक 1.27 करोड़ मतदाता ऐसे, जो अपने पते सेहो चुके हैं स्थानांतरित 18.85 फीसदी मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस नहीं हुए लखनऊ। यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में 2.91 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जा सकते हैं। जिसमें सर्वाधिक 1.27 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जो अपने पते से स्थानांतरित हो चुके हैं । मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने इन्हें पांच श्रेणियों में बांटा है। यही कारण है कि चुनाव आयोग से दो हफ्ते का समय इन्हें सूची से बाहर करने से पहले सत्यापन के लिए…
Read Moreदिवाली को यूनेस्को ने घोषित किया विश्व धरोहर,उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने भारत में धूमधाम मनाए जाने वाले दीपोत्सव दिवाली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है। यह निर्णय यहां लाल किला परिसर में आयोजित यूनेस्को की एक महत्वपूर्ण बैठक में बुधवार को लिया गया ।यूनेस्को ने जैसे ही दिवाली को प्रतिष्ठित सूची में शामिल किए जाने की घोषणा की, लाल किला जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। बैठक में शामिल केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भारतीय…
Read Moreपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो कार आमने सामने टकराई , पांच जिंदा जले
लगी आग चार अन्य गंभीर घायल, मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल लखनऊ । पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे नारायणपुर डीह गांव के पास तेज रफ्तार ब्रीजा कार ने सड़क किनारे खड़ी वैगन आर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के साथ तेज धमाका हुआ और दोनों कारें आग की लपटों में घिर गईं। इस हादसे में पांच की मौके पर ही जलकर मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।…
Read Moreसंसद सत्र : घुसपैठिये नहीं तय कर सकते कौन बनेगा का देश का पीएम-सीएम : अमित शाह
एसआईआर के विरोध का मकसद घुसपैठियों को मतदाता सूची में बनाए रखना : अमित शाह नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध केवल इसलिए किया जा रहा है ताकि घुसपैठियों को मतदाता सूची में बनाए रखा जा सके।अमित शाह ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए विपक्ष खासकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगाए आरोपों का जवाब दिया। इस दौरान गृहमंत्री ने…
Read Moreवंदेमातरम के दो टुकड़े न करते तो देश का विभाजन नहीं हुआ होता : अमित शाह
नई दिल्ली। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि यदि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के दो टुकड़े न किए जाते तो देश का विभाजन भी नहीं होता। शाह ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर उच्च सदन में चर्चा में भाग लेते हुए उम्मीद जताई कि इस चर्चा के माध्यम से देश के बच्चे, युवा और आने वाली पीढ़ी यह बात समझ सकेंगे कि वंदे मातरम् का देश को स्वतंत्रता दिलाने में क्या योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में इस…
Read Moreघुसपैठियों को खदेड़ने का प्लान तैयार, बनेगी बायोमेट्रिक बायोमेट्रिक प्रोफाइल
सख्ती हाईटेक तरीके से की जा रही पहचान, कड़ी सुरक्षा वाले डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, निगेटिव लिस्ट में दर्ज होगा नाम देश भर में प्रसारित की जाएगी चिन्हित नामों की सूची, सीएम योगी के निर्देश के बाद एक्शन में प्रशासन लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए फुल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया है, जो पूरे देश के लिए मॉडल के रूप में उभरकर सामने आएगा। सरकार घुसपैठियों की पहचान के लिए हाईटेक मार्डन टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है, जिससे घुसपैठियों की…
Read Moreकफ सिरप घोटाले के आरोपी आलोक–अमित लखनऊ कोर्ट में पेश, वकीलों का हंगामा, नारेबाज़ी, बोले—“बच्चों के हत्यारों को फांसी दो”
लखनऊ। कफ सिरप कांड के आरोपी बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और उसके सहयोगी अमित टाटा को मंगलवार को लखनऊ की जिला अदालत में पेश किया गया। पेशी के दौरान कचहरी परिसर में भारी तनाव देखने को मिला। वकीलों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की और उन्हें कड़ी सज़ा देने की मांग की। आरोपियों को कोर्ट परिसर लाने के दौरान वकीलों ने “बच्चों के हत्यारों को फांसी दो” के नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए परिसर में भारी पुलिस बल और PAC की तैनाती करनी पड़ी। सुरक्षा कारणों से…
Read Moreगंगा किनारे बसा चुनार का किला जहां रचा गया चंद्रकाता का तिलिस्म
नई दिल्ली। गंगा के किनारे बसे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चुनार किला न सिर्फ एक प्राचीन दुर्ग में है, बल्कि यह भारत के गौरवशाली इतिहास का जीवंत साक्षी भी है। वाराणसी से मात्र 34 किलोमीटर दूर स्थित यह किला, कैमूर पर्वतमाला की उत्तरी छोर पर चट्टानी पहाड़ी पर खड़ा है, जो गंगा नदी के मोड़ पर अपनी रणनीतिक मजबूती से सदियों से राजाओं की नजरों में रहा। लेकिन इसके पत्थरों में सिर्फ युद्धों की कहानियां ही नहीं, बल्कि तिलिस्मी गलियारों, छिपे खजानों और अलौकिक रहस्यों की भी गूंज…
Read Moreलगातार उड़ान संकट का दर्दनाक असर, फ्लाइट के इंतज़ार में 46 वर्षीय यात्री की मौत
लखनऊ। देशभर में विमान संचालन के गहरे संकट के बीच यात्रियों की परेशानियाँ अब दर्दनाक घटनाओं में बदलने लगी हैं। रविवार को लखनऊ के एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतज़ार कर रहे 46 वर्षीय फाइनेंस एग्जिक्यूटिव अनूप पांडेय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों की मानें तो वे कानपुर से काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे थे, लेकिन लगातार उड़ानें रद्द होने और लंबे इंतज़ार के कारण उनकी हालत खराब हो गई। एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर अनूप को लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें…
Read More