केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही पार्टी ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार किसी भी मौजूदा सांसद को चुनावी मैदान में नहीं उतारा जाएगा। सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान और सांसदों की दावेदारी के बावजूद जारी 37 उम्मीदवारों की सूची में एक भी लोकसभा सदस्य को जगह नहीं दी गई है। सांसदों की दावेदारी रही बेअसर 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस इस बार 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी,…
Read MoreCategory: राजनीति
असम विधानसभा चुनाव 2026: NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, उम्मीदवारों का ऐलान जल्द
नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अंतिम रूप ले चुका है। इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत বিশ্ব शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा, असम गण परिषद और बीपीएफ के बीच सीटों का बंटवारा तय हो गया है। इस बीच, राजधानी दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। बैठक में सीट शेयरिंग के साथ ही असम के 89 उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लग गई है। उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा…
Read Moreविजय की TVK अकेले लड़ेगी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, गठबंधन की अटकलों पर विराम
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़ी अटकलों को विराम देते हुए सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने आज साफ कर दिया कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। पार्टी की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में विजय ने एनडीए और अन्य राजनीतिक गठबंधनों से जुड़ी सभी अफवाहों को खारिज करते हुए यह स्पष्ट किया कि TVK पूरी तरह से स्वतंत्र होकर चुनाव लड़ेगी। “हम सिर्फ जनता की टीम हैं”विजय ने अपने परिचित अंदाज में विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि…
Read MoreWest Bengal Election 2026: हुमायूं कबीर का बड़ा दांव, 182 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; ममता बनर्जी को सीधी चुनौती
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सियासत में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक समीकरण बनता दिख रहा है। Humayun Kabir के नेतृत्व वाली नई पार्टी Aam Janata Unnayan Party ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पहली सूची में 15 उम्मीदवार, मालदा-मुर्शिदाबाद पर फोकस पार्टी की ओर से जारी शुरुआती सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें ज्यादातर प्रत्याशी मालदा और मुर्शिदाबाद क्षेत्रों से हैं, जिन्हें पार्टी का मजबूत आधार क्षेत्र माना जा रहा है। 182…
Read Moreअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका: सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने दिया इस्तीफा, टिकट विवाद पर पहले ही दी थी चेतावनी
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। चुनावी माहौल के बीच आए इस फैसले ने राज्य की सियासत को और गर्म कर दिया है। अपने इस्तीफे में बोरदोलोई ने सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात कही है। टिकट को लेकर नाराजगी बनी इस्तीफे की वजह बताया जा रहा है कि बोरदोलोई लंबे समय से लाहौरीघाट से विधायक आसिफ मोहम्मद नजर को लेकर पार्टी नेतृत्व…
Read Moreमेनका गांधी परिवार से क्या ख़त्म हुई मोदी की नाराज़गी?
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने पूर्व सांसद वरुण गांधी की पत्नी यामिनी रॉय चौधरी को चुनाव मैदान में उतार सकती हैं। यह अटकलें तब और बढ़ गईं जब वरुण गांधी ने आज सुबह पत्नी यामिनी रॉय चौधरी और बेटी अनुसूइया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के बाद पहली मुलाकातउत्तर प्रदेश के पीलीभीत और सुल्तानपुर से पूर्व सांसद रहे वरुण गांधी ने लोकसभा…
Read MoreJDU राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का ऐलान, 27 मार्च को होगी प्रक्रिया; फिर नीतीश कुमार के नाम पर मुहर की चर्चा तेज
पटना में सियासी हलचल के बीच जनता दल यूनाइटेड ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। एक ओर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी संगठन के इस अहम चुनाव ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। 22 मार्च से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया जेडीयू द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 22 मार्च को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 मार्च…
Read Moreइतिहास रचा नेपाल में: पहली बार किसी पार्टी को मिला स्पष्ट बहुमत, बालेन शाह होंगे देश के पहले मधेसी पीएम
नेपाल में सितंबर 2025 में हुए जेन-जी जनआंदोलन और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद संपन्न संसदीय चुनावों के नतीजों ने देश की राजनीति का नक्शा बदल दिया है। नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, पार्टी ने कुल 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 182 सीटें जीत ली हैं, जिससे वह अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। वहीं, बालेन शाह देश के पहले मधेसी प्रधानमंत्री…
Read Moreगैस संकट पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला, बोले— ‘किल्लत नहीं तो भाजपा नेता अंडरग्राउंड क्यों?’
लखनऊ। देश में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जनता से दूर रहने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में तंज करते हुए लिखा कि जब भाजपा यह दावा कर रही है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने…
Read Moreयूपी 2027 की सियासत गरम: कांशीराम जयंती से पहले लखनऊ में राहुल गांधी का बड़ा इवेंट, दलित वोट बैंक पर कांग्रेस-सपा की नजर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब चार हजार लोगों से सीधे संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह कांशीराम जयंती से ठीक दो दिन पहले आयोजित हो रहा है और पहली बार राहुल गांधी इस अवसर के आसपास लखनऊ में इतना बड़ा आयोजन कर रहे हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम कांग्रेस…
Read More