नदियों की सफाई के नाम पर सिर्फ फंड की लूट कर रही सरकार

लखनऊ । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह विकास विरोधी है। नदियों की सफाई के नाम पर किये गये वादे अधूरे रह गए और वजट की सिर्फ वंदरबांट हुई। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय गोमती नदी पर बने विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया था, जिससे प्रदेश की अन्य नदियों की सफाई भी संभव थी। लेकिन भाजपा सरकार ने द्वेष भावना के चलते इस परियोजना को रोक दिया। उन्होंने कहा कि…

Read More

वसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बनाया चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर

लखनऊ। वसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद एक वार फिर मुख्य धारा की राजनीति में लौट आए हैं। रविवार को पार्टी की हाईलेवल मीटिंग में आकाश को लेकर फैसला लिया गया है । अव आकाश को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौपी गई है। आकाश को तीन नेशनल कोऑर्डिनेटर रिपोर्ट करेंगे। वैठक से पहले आकाश को मायावती के साथ साए की तरह देखा गया।आने वाले चुनाव में आकाश आनंद पार्टी के प्रचार की कमान भी संभालेंगे। वसपा में तीन नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए गए है। इनके ऊपर चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर…

Read More

नगर निगम और 57 जिला मुख्यालय में स्थापित किये जाएंगे 200-200 बेड के सुपर-स्पेशियलिटी हास्पिटल

प्रदेश के सभी 75 जिलों के ग्रामीण इलाकों और पिछड़ों क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे 100-100 बेड के अस्पताल लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए नई स्वास्थ्य नीति तैयार कर रही है। इसके जरिये यूपी में स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी निवेशकों को आकर्षित कर शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसका मुख्य उद्​देश्य शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के ढ़ाचे को विकसित करना है तााकि ग्रामीण और छोटे शहरों के मरीजों…

Read More

श्रमिक अड्डों को मॉडल के तौर पर करें विकसित, डोरमेट्रिट, कैंटीन एवं प्रशिक्षण की हो व्यवस्था

निवेश मित्र पोर्टल पर 5.9 लाख से अधिक आवेदनों को मिल चुकी है एनओसी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि श्रमिक और उद्योगपति एक-दूसरे के पूरक हैं, न कि प्रतिस्पर्धी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक प्रगति तभी संभव है जब श्रम कानूनों को प्रो-इंडस्ट्री और प्रो-श्रमिक दोनों दृष्टियों से संतुलित बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रम कानूनों का सरलीकरण इस प्रकार किया जाए जिससे उद्योगों को सुविधा मिले, लेकिन यह भी सुनिश्चित हो कि श्रमिकों…

Read More

जल जीवन मिशन : 122 अफसरों पर अनुशासनिक जांच, 55 को प्रतिकूल प्रविष्टि और 6 का किया गया निलंबन

निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता एवं कार्यों में शिथिलता बरतने पर की गई कार्रवाई लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब तक 183 अफसरों-कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें से 122 अधिकारियों पर जांच बैठाई गई है और 55 को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि 6 को निलंबित कर…

Read More

बर्ड फ्लू को लेकर यूपी के सभी चिड़ियाघर एक हफ्ते के लिए बंद

प्राणी उद्यान की जांच के लिए केंद्रीय प्राधिकरण ने गठित की पांच सदस्यीय टीम लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सभी प्राणी उद्यानों (चिड़ियाघर) और सफारी पार्को में वर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के वढ़ते खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। वन्य जीव विभाग ने स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए प्रदेश के सभी प्राणी उद्यानों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चिड़ियाघरों और सफारी पार्कों में संरक्षित सभी जीव-जंतुओं…

Read More

छह साल तक के एक करोड़ 82 लाख कुपोषित बच्चों का बेहतर बनाया गया स्वास्थ्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कुपोषण के विरुद्ध निर्णायक अभियान चलाते हुए सवा दो करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को नई दिशा दी है। स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों में समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) की 897 परियोजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा गया है। जिसके तहत छह साल तक के एक करोड़ 82 लाख कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया गया। प्रदेश में कुपोषण की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाए…

Read More

सीएम योगी ने 800 एकड़ में 7 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रही अनंत नगर आवासीय योजना का किया शुभारंभ

लखनऊ। वासंतीय नवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वासियों को बड़ा तोहफा दिया। सीएम योगी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जा रहे अनंत नगर आवासीय सुविधा के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए कहा कि अच्छी आवासीय सुविधा देकर ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देना डबल इंजन सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अच्छी आवासीय योजना के शुभारंभ के अवसर पर मैं लखनऊवासियों को…

Read More

बाबा साहब जयंती से अपना दल (एस) शुरू करेगा प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान

पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने मासिक समीक्षा बैठक में बनाई रणनीति लखनऊ। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती से अपना दल (सोनेलाल) अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगा। विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की जल्द घोषणा कर विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी प्रवास करेंगे। इस दौरान पार्टी के नये सदस्य भी बनाये जायेगे यह जानकारी पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मासिक समीक्षा बैठक में बुधवार को दी। उन्होंने इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं भावी रणनीति…

Read More

लखनऊ नगर निगम ने 579.03 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का नया रिकॉर्ड बनाया

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने इस साल गृहकर वसूली के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक की सबसे अधिक राशि, 579.03 करोड़ रुपये गृहकर के रूप में जमा की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 करोड़ रुपये अधिक है। इस कर वसूली में महापौर सुषमा खर्कवाल के मार्गदर्शन से लगातार टैक्स में वृद्धि हुई। महीने के चारों शुक्रवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें लोगों की GIS से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करके टैक्स जमा कराया गया।…

Read More