गर्मियों में स्किन हो रही है डल और टैन? ट्राई करें ये 7 कूलिंग होममेड फेस पैक, मिलेगा नेचुरल ग्लो

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम केवल शरीर ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान त्वचा को डिहाइड्रेट कर देते हैं, जिससे टैनिंग, जलन, इरिटेशन, पसीने से होने वाले दाने और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्किन को ठंडक, नमी और पोषण देने की जरूरत होती है, ताकि त्वचा स्वस्थ और ताजा बनी रहे। इसके लिए घर पर बने कुछ आसान होममेड फेस पैक काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। चंदन और गुलाब जल फेस पैक चंदन…

Read More

गैस संकट पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला, बोले— ‘किल्लत नहीं तो भाजपा नेता अंडरग्राउंड क्यों?’

लखनऊ। देश में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जनता से दूर रहने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में तंज करते हुए लिखा कि जब भाजपा यह दावा कर रही है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने…

Read More

यूपी 2027 की सियासत गरम: कांशीराम जयंती से पहले लखनऊ में राहुल गांधी का बड़ा इवेंट, दलित वोट बैंक पर कांग्रेस-सपा की नजर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब चार हजार लोगों से सीधे संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह कांशीराम जयंती से ठीक दो दिन पहले आयोजित हो रहा है और पहली बार राहुल गांधी इस अवसर के आसपास लखनऊ में इतना बड़ा आयोजन कर रहे हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम कांग्रेस…

Read More

लखनऊ में रमजान 2026 का अलविदा जुमा शांतिपूर्ण सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में अदा हुई नमाज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रमजान 2026 के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं। शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे। शहर की प्रमुख मस्जिदों में जामा मस्जिद ईदगाह, बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज दोपहर 12:45 बजे से लेकर 1:00 बजे और 1:30…

Read More

लखनऊ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा तोहफा, ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा चरण जनता को समर्पित

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ को बड़ी सौगात देते हुए ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण को जनता को समर्पित कर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और लखनऊ की प्रथम नागरिक सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। राजधानी की महत्वाकांक्षी ग्रीन कॉरिडोर परियोजना गोमती नदी के किनारे विकसित की जा रही है, जिसे शहर की लाइफ लाइन माना जा रहा है। ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण के तहत गोमती नगर के समतामूलक चौराहा से निशातगंज पुल चौराहा, वहां…

Read More

लोकसभा में एलपीजी मुद्दे पर हंगामा, किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले— ‘कांग्रेस में अब कोई नहीं जो नेता को समझा सके’

नई दिल्ली: लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी गैस की कथित कमी के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो गई। कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सांसद वेल के पास पहुंचकर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करने लगे। लगातार शोर-शराबे के चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर हंगामा शुरू कर दिया। इस…

Read More

बदायूं में डबल मर्डर का आरोपी मुठभेड़ में घायल, HPCL के दो अफसरों की हत्या के बाद पुलिस की गोली से दोनों पैरों में लगी चोट

बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अधिकारियों की सनसनीखेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल हालत में पुलिसकर्मी उसे कंधे पर उठाकर वाहन तक ले गए और तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ पुलिस के अनुसार आरोपी ठेकेदार अजय प्रताप सिंह ने जिस हथियार से हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डीजीएम सुधीर गुप्ता (55) और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा (35) की…

Read More

हाई ब्लड प्रेशर है तो इन चीजों से तुरंत बनाएं दूरी, लापरवाही पड़ी भारी तो बढ़ सकता है दिल की बीमारियों का खतरा

आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से लोगों में बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक लगातार हाई ब्लड प्रेशर रहने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ खानपान की आदतें ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा सकती हैं। ऐसे में जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है, उन्हें अपने खानपान पर खास…

Read More

ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत को बनाया निशाना, USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल हमला; अमेरिका ने बताया ‘झूठ’

वॉशिंगटन: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर हमला किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि इस हमले से युद्धपोत को नुकसान पहुंचा और वह ऑपरेशन करने की स्थिति में नहीं रहा, जिसके बाद उसे खाड़ी के पानी से पीछे हटना पड़ा। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे पूरी तरह गलत बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के दौरान एक…

Read More

जन्मदिन पर भावुक हुए ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर, बोले– कभी सपनों का पीछा मत छोड़ो

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले इसके निर्देशक आदित्य धर ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों के लिए एक भावुक संदेश साझा किया है। फिल्म की रिलीज में अब लगभग एक सप्ताह का समय बचा है और एडवांस बुकिंग के जरिए ही फिल्म करीब 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। ऐसे में निर्देशक ने बीते साल को अपने करियर के लिए बेहद खास बताते हुए दर्शकों का आभार जताया है। गुरुवार को आदित्य धर ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें सोशल…

Read More