148 मिनट की डर और सस्पेंस से भरी फिल्म OTT पर मचा रही धमाल, कहानी देख कांप उठेंगे आप

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की भरमार के बीच एक ऐसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ट्रेंड कर रही है, जो दर्शकों को डर और सस्पेंस का जबरदस्त अनुभव दे रही है। साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब 2026 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही चर्चा में छा गई है। अगर आप ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं, जो हर सीन में डर का एहसास कराएं और रातों की नींद उड़ा दें, तो यह फिल्म आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प बन सकती है।

एक साल बाद OTT पर दी दस्तक

इस फिल्म का नाम ‘शब्दम्’ है, जिसे फरवरी 2025 में थिएटर में रिलीज किया गया था। सिनेमाघरों में रिलीज के एक साल से ज्यादा समय बाद अब यह फिल्म 24 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध कराई गई है। प्लेटफॉर्म ने इसकी डिजिटल रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी, जिसके बाद से यह फिल्म तेजी से ट्रेंड कर रही है।

कहानी में रहस्य, डर और चौंकाने वाले ट्विस्ट

‘शब्दम्’ की कहानी एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुन्नार के एक मेडिकल कॉलेज में हुई रहस्यमयी मौतों की गुत्थी सुलझाने निकलता है। इस दौरान वह एक खौफनाक अलौकिक शक्ति का सामना करता है। कहानी में वह डॉ. अवंतिका के साथ मिलकर करीब 40 साल पुराने एक रहस्य को उजागर करने की कोशिश करता है, जिसमें बच्चों पर किए गए दर्दनाक प्रयोग शामिल हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सस्पेंस और डर का स्तर भी बढ़ता जाता है और आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है।

स्टार कास्ट ने बढ़ाया फिल्म का असर

फिल्म में आधी पिनिसेट्टी और लक्ष्मी मेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। इनके अलावा सिमरन, लैला, आरती अश्विन, रेडिन किंग्सले, एम.एस. भास्कर, राजीव मेनन और विवेक प्रसन्ना जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन अरिवझगन ने किया है, जो पहले भी अपनी अलग शैली की कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं।

दर्शकों को कैसा लगा रिस्पॉन्स

148 मिनट लंबी इस फिल्म को IMDb पर 6.1 की रेटिंग मिली है। हॉरर और सस्पेंस के कॉम्बिनेशन की वजह से यह फिल्म खासतौर पर उन दर्शकों को पसंद आ रही है, जो थ्रिल और डर से भरपूर कंटेंट देखना चाहते हैं।


Related posts