अमेरिका ने भारत को सैन्य आपूर्ति की मंजूरी दी

नयी दिल्ली । अमेरिका ने भारत को 13.1 करोड़ डॉलर मूल्य के सैन्य उपकरण और रसद की आपूर्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों के अनुरूप यह मंजूरी प्रदान की गयी है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने सैन्य आपूर्ति के लिए आवश्यक प्रमाणीकरण प्रदान कर दिया है तथा संभावित बिक्री के बारे में अमेरिकी कांग्रेस को सूचित कर दिया है।

भारत को सैन्य उपकरणों की आपूर्ति के लिए यह मंजूरी ऐसे समय में दी गई है जब राष्ट्रपति ट्रंप का प्रशासन नई दिल्ली पर अमेरिका से सैन्य साजो-सामान की खरीद बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहा है। डीएससीए का मिशन साझा चुनौतियों का जवाब देने के लिए विदेशी सुरक्षाबलों की क्षमता का निर्माण करके अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को आगे बढ़ाना है।

भारत को हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र जागरूकता की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी देने का निर्णय लिया है, जिसकी लागत दृष्टि दस्तावेज और रसद के अन्य 13.1 करोड़ डॉलर है। संबंधित तत्वों तक पहुंच का अनुरोध किया था। प्रस्तावित आपूर्ति पर भारतीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें : 20 साल पुरानी मिली भूलभुलैया, जिसमें छिपी है गुप्त दुनिया

Related posts