sansad satra : लोक सभा में विपक्ष का हंगामा प्रधानमंत्री मोदी का भाषण आज

Lok Sabha disruption,Opposition protest in Parliament,PM Modi speech postponed,Rahul Gandhi controversy,Manoj Tiwari statement Lok Sabha,Nishikant Dubey Congress remarks,Rahul Gandhi Ravneet Singh Bittu clash,India Parliament news,Presidential address debate disruption,Piyush Goyal India US trade deal

भाजपा का दावा, विपक्ष की महिला सांसदों ने घेर ली थी पीएम की कुर्सी

कार्यवाही स्थगित, सदन में भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

नयी दिल्ली । विपक्ष के भारी हंगामे के कारण बुधवार को लगातार तीसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी। बार- बार के व्यवधान और तीन स्थगनों के बाद लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोक सभा में निर्धारित वक्तव्य भी टल गया। मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव जवाब देना था।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि विपक्ष की महिला सांसदों ने पीएम मोदी की चेयर को घेर लिया और उससे भी आगे तक बढ़ गईं। वे बहुत गुस्से में हमला करने की नीयत से आई थीं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके चलते पहले 12 बजे और फिर 2 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दोपहर बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई लेकिन वह भी अधिक देर तक नहीं चल सकी । इसके बाद सदन की कार्यवाही शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित की गई ।

यह भी पढ़ें : IndiGo Alert: पश्चिम एशिया तनाव का असर, 28 फरवरी तक 4 देशों की सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

शाम को भी हंगामा जारी रहने पर लोकसभा को अगले दिन गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कुछ पुस्तकों का हवाला दिया। निशिकांत ने कहा कि एक किताब पर चर्चा चल रही है, किताब प्रकाशित नहीं हुई है। वे उन किताबों के बारे में बताना चाहते हैं।

जिनमें नेहरू परिवार कांग्रेस परिवार के बारे में लिखा गया है। यह किताबें छपी हुई हैं। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने लगातार विरोध किया, जिसके कारण कार्यवाही बाधित होती रही। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वक्तव्य को लेकर पिछले दो दिनों से विवाद बना हुआ है। राहुल गांधी पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े संदर्भ रखना चाहते थे, जिस पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई। विपक्ष का आरोप है कि राहुल को अपनी बात रखने नहीं दी जा रही है ।

रवनीत सिंह बिट्टू पर टिप्पणी कर घिरे राहुल
संसद परिसर में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व कांग्रेस के पूर्व सहयोगी व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। राहुल निलंबित कांग्रेस सांसदों, जिनमें अधिकांश पंजाब से थे, उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए मकर द्वार के पास खड़े थे। इसी दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुज़रे ।

यह भी पढ़ें : भारत-अमेरिका ट्रेड डील झूमा शेयर बाजार, पीयूष गोयल ने कहा यह डील सबसे अच्छी, डेयरी – कृषि संरक्षित

वीडियो के मुताबिक, राहुल ने बिट्टू को देखते हुए कहा, देखों, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो। इसके बाद उन्होंने बिटू से हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त । चिंता मत करो, तुम वापस आ जाओगे । रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पर कहा, देश दुश्मन | केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू ने राहुल और गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं भाजपा ने राहुल की टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन किया।

भारत-अमेरिका टेड डील से किसानों को नुकसान नहींः पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोक सभा में विपक्ष के हंगामे के बीच भारत-अमेरिका के बीच व्यापार डील पर बयान दिया । उन्होंने कहा कि यह समझौता देश और निर्यातकों के हित में है और इसमें कृषि-खाद्य क्षेत्रों की संवेदनशीलता का ध्यान रखा गया है। व्यापार समझौते से भारतीय किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। गोयल ने लोकसभा में कहा कि दोनों देश जल्द ही समझौते का विवरण देते हुए एक संयुक्त बयान जारी करेंगे।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद सुसाइड केस: छोटी बहन को पीठ पर बैठाकर तीसरी को थामे कूदी बड़ी बहन, चश्मदीद ने सुनाई रात 2 बजे की खौफनाक कहानी

Related posts