भारत ने पकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप पर जमाया कब्ज़ा,भारत ने पाकिस्तान प्रतिनधि मोहसिन नक़वी से ट्राफी लेने से किया इंकार

IND vs PAK Live, IND vs PAK, Asia Cup T20, Asia Cup Match Report, Asia Cup Final, Asia Cup Today Match, Abhishek Sharma, Kuldeep Yadav

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, टीम इंडिया ने 14 दिन में पाकिस्तान को तीसरी बार रौंदा

मोहसिन नक़वी ने ट्राफी लेकर होटल भागा, बीसीसीआई ने ट्राफी भारत भेजने के लिए बोला

दुबई। भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौंवीं बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की। भारत की जीत की नींव तिलक वर्मा की शानदार नाबाद 69 रनों की पारी रही, जिन्होंने टीम के एक छोर को संभाले रखा। भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने एशिया कप जीतने के बाद पाकिस्तान के प्रतिनिधि मोहसिन नक़वी से ट्राफी लेने से इंकार कर दिया। भारत की टीम से नाराज होकर नक़वी ट्राफी लेकर होटल चला गया। वहीं बीसीसीआई के सचिव ने नाराजगी जताते हुए ट्राफी और पदक को देश पहुंचने की मांग की है।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कमजोर रही और 20 रन पर अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के विकेट गिर गए। इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। संजू 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे ने तिलक वर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, जिसमें उन्होंने 22 गेंदों में 33 रन बनाए।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के लिए मुखबिरी कर रहे तीन बलूच नागरिकों को बलोच राष्ट्रीय न्यायलय ने सुनाई मौत की सजा

पाकिस्तानी टीम 146 रनों पर ऑल आउट हुई और 20 ओवर भी पूरे नहीं कर पाई। सलामी बल्लेबाज फरहान और फखर की जोड़ी ने शुरुआती 84 रन जोड़कर उम्मीद जगाई, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान को घेरा। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 57 और फखर जमान ने 46 रन बनाए, बाकि कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

भारत-पाकिस्तान मुकाबलों की बात करें तो एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने 14 दिन के भीतर तीन बार पाकिस्तान को पटखनी दी है। पहले टूर्नामेंट के लीग मैच में, फिर सुपर-4 मुकाबले में और अब फाइनल में 5 विकेट से पाकिस्तान को मात दी है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के पेशावर हमले में शामिल ‘दाएश-के’ कमांडर अफगानिस्तान में मारा गया

Related posts