लेह में प्रदर्शन पर भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा- देश को तोड़ने की कोशिश का जनता देगी जवाब

"Rahul gandhi, sambit patra, bjp on rahul gandhi, caste census, bjp vs congress, bjp news, bihar elections, India News in Hindi, Latest India News Updates, राहुल गांधी, संबित पात्रा, राहुल गांधी पर भाजपा, जातिगत जनगणना, भाजपा बनाम कांग्रेस, भाजपा न्यूज़, बिहार चुनाव

नई दिल्ली। लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हो रहे बंद और बड़े प्रदर्शन के दौरान लेह में हालात तनावपूर्ण हो गए। लेह में प्रदर्शन ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे देश को तोड़ने की साजिश बताया। भाजपा ने कहा कि जिस प्रदर्शन को जेन जी आंदोलन बताने की कोशिश की जा रही है, वो वास्तव में कांग्रेस समर्थित है।

बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद संबित पात्रा ने कहा कि लेह में हो रहे प्रदर्शनों को “जनरेशन-ज़ी आंदोलन” बताने की कोशिश की गई, लेकिन जांच से स्पष्ट हुआ कि इन्हें वास्तव में कांग्रेस ने आयोजित किया था।

यह भी पढ़ें : मोरक्को में बनेंगे भारत के सुरक्षा उत्पाद विदेशी धरती पर पहले प्लांट का उद्घाटन

पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद स्टैंजिंग त्सेपांग (ऊपरी लेह वार्ड) इस पूरे घटनाक्रम के “मुख्य भड़काने वाले” हैं। उन्होंने कहा, “उनकी और उनके कार्यकर्ताओं की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह हिंसा भड़काते दिख रहे हैं। एक वीडियो में वह हथियार लेकर भाजपा कार्यालय की ओर भीड़ का नेतृत्व करते हुए दिख रहे हैं। वह भीड़ को भड़का रहे हैं और भाजपा कार्यालय को निशाना बना रहे हैं।

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि स्टैंजिंग त्सेपांग राहुल गांधी से जुड़े हुए हैं और इसका प्रमाण दोनों की एक साझा तस्वीर है। पात्रा ने आरोप लगाया, “कांग्रेस की नीयत खतरनाक है। उनका मूल नारा भारत को तोड़ने का कहा है। यह राहुल गांधी की जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर बनाई गई योजना है। क्योंकि उन्हें जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है, इसलिए देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में मुसलमानों का क्या काम है? मुसलमान अयोध्या छोड़कर चले जाएं -विनय कटियार

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में वैसी ही स्थिति भड़का रहे हैं जैसी बांग्लादेश, नेपाल और फिलीपींस में देखने को मिली। पात्रा ने सवाल उठाया, “क्या यही कांग्रेस की नेतृत्व शैली है?”

पात्रा ने कहा, “यह भारतवर्ष है- हजारों वर्षों की सभ्यता का इतिहास है। हमारे नागरिक अच्छे और बुरे में फर्क करने की समझ रखते हैं। जनता जानती है कि उनका प्रधानमंत्री उनके लिए क्या कर रहे हैं। दुनिया के बड़े नेता भी भारत की ताकत को स्वीकार कर रहे हैं। देश 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं।” कुछ लोग हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। अगर देश को तोड़ने की कोशिश की गई तो देश जवाब देना जानता है।

उल्लेखनीय है कि छठी अनुसूची के तहत विशेष दर्जा और लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हो रहे बंद और बड़े प्रदर्शन के दौरान लेह में हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं के उग्र हो जाने के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी।

यह भी पढ़ें : हाउस ऑफ लॉर्डस को संबोधित करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Related posts