स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश- बुखार वाले मरीजों की तुरंत कराएं जांच

लखनऊ: स्वाइन फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। प्रदेश में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जिला अस्पतालों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले हर मरीज की खून की जांच और पैथोलॉजिकल जांच कराई जाए। साथ ही मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला अस्पतालों से लेकर छोटे अस्पतालों तक सतर्कता डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने…

Read More

पश्चिम बंगाल में SIR पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, क्या न्यायपालिका नए चुनाव कराने का आदेश दे सकती है?

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने सवाल उठाया कि अगर कई विधानसभा क्षेत्रों में जीत के अंतर से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हों, तो क्या न्यायपालिका नए चुनाव कराने का आदेश दे सकती है। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए इस पहलू पर याचिकाकर्ता से जवाब मांगा। टीएमसी ने 31 विधानसभा…

Read More

यूपी-बिहार से मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर तक आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 31 अगस्त के बीच देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक…

Read More

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बस; 6 की मौत, 20 यात्री गंभीर घायल

सूर्यापेट: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के पास हुआ, जहां हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी बस सड़क किनारे खड़े कंटेनर लॉरी से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में कुल 43 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हादसा डोराकुंटा इलाके के बाहरी हिस्से में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का…

Read More

बेंगलुरु में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, ईद-ए-मिलाद जुलूस को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बेंगलुरु: ईद-ए-मिलाद जुलूस को देखते हुए बुधवार को बेंगलुरु के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली गई है। मुस्लिम समुदाय के लोग दोपहर से रात 11 बजे तक नृपतुंगा रोड स्थित YMCA ग्राउंड पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए कई मार्गों पर जाम और यातायात दबाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। इन प्रमुख रास्तों पर बढ़ सकता है यातायात दबाव जुलूस के दौरान J.C.…

Read More