नई दिल्ली। तुर्की स्थित एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी हावा सर्विसी का मार्केट कैप मात्र दो दिनों में 2,500 करोड़ रुपए ( 293 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से ज्यादा कम हो गया है। इसका कारण तुर्की का पाकिस्तान के साथ देना है, जिसके बाद भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण इसकी सहायक। कंपनियों की सुरक्षा मंजूरी कैंसल कर दी थी। जिसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में लगभग 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
भारत के एक्शन के बाद इस्तांबुल बेस्ड इस फर्म ने कहा कि वह भारत सरकार के फैसले को चुनौती देने के लिए सभी प्रशासनिक और कानूनी उपायों का सहारा लेगी। कंपनी ने अपने इंडियन ऑपरेशन का महत्व बताते हुए कहा कि 2024 में इसके 585 मिलियन डॉलर के रेवेन्यू का एक तिहाई से अधिक हिस्सा इसकी भारतीय सहायक कंपनियों से आया है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने गुरुवार को सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया की सुरक्षा मंजूरी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया।
इस कदम से देश में संचालित समूह की सभी संबद्ध यूनिट्स प्रभावित हुई सेलेबी ने कहा कि उसका इंडियन ऑपरेशन वास्तव में एक भारतीय उद्यम है जिसका प्रबंधन भारतीय पेशेवरों द्वारा किया जाता है और किसी भी मानक से यह तुर्की संगठन नहीं है। भारतीय अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई पिछले सप्ताह भारत- पाकिस्तान संघर्ष के दौरान तुर्की द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने के बाद की गई सरकारी आदेश के बाद, गुरुवार को बोरसा इस्तांबुल पर सेलेबी के शेयर 10 फीसदी गिरकर 2,224 तुर्की लीरा पर बंद हुए और शुक्रवार को 10 फीसदी गिरकर 2,002 टीएल पर आ गए, जिससे कई बार ट्रेडिंग रुक गई।
यह भी पढ़ें : भारत ने बांग्लादेश रेडीमेड कपड़ों, प्लास्टिक समेत अन्य प्रोडक्ट्स पर लगाया बैन
