आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) | Horoscope Today

TDaily horoscope 08 December 2025,8 December 2025 zodiac predictions,Aries to Pisces horoscope today,Today astrology forecast 2025,08 Dec 2025 rashifal in English,Love career finance horoscope today,December 2025 star sign predictions,Astrology news zodiac guidance

13 सितम्बर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क,कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि से वृषभ राशि में भरणी उपरांत कृतिका नक्षत्र से होगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज चंद्रमा का शुक्र के साथ राशि परिवर्तन योग बनेगा जो बहुत ही शुभ संयोग है। साथ ही कल के दिन वृषभ राशि मे आकर चंद्रमा गौरी योग भी बनाएंगे। आइए ज्योतिषाचार्य कौशलेन्द्र पांडेय से जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

आपके सितारे बताते हैं कि आज आप घर की व्यवस्था और रखरखाव पर भी ध्यान देंगे इस कार्य में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों उत्साह पूर्वक भाग लेंगे। रोजगार के क्षेत्र में भी सुधार के योग हैं और आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव होंगे। आप आज कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिसका आपको भविष्य में भी लाभ मिलेगा। सेहत के मामले मे अपना ध्यान रखें, दिन का दूसरा भाग आपके पक्ष में नहीं है। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

taurus daily horoscope

वृष राशि

आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलतादायक रहेगा। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज शाम का समय कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा, आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके पिता की सेहत आज नरम हो सकती है। 

gemini daily horoscope

मिथुन राशि

 आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग सामान्य रहेगा लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको मानसिक तनाव और परेशानी हो सकती है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज वाहन पर धन खर्च करना पड़ सकता है। वाहन में अचानक खराबी आने से भी आपको आज परेशानी होगी। वैसे परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप काम के प्रति लगनशील रहेंगे और अपने रुके हुए काम पूरे होते देखेंगे। आज आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। 

कर्क राशि

आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपनी कार्ययोजना मे सफलता पाएंगो। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से हो सकता है। नौकरी मे आज आपको किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से लाभ भी मिल सकता है। आज छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाइयों और मित्रों की मदद से आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में फायदा मिलेगा। 

leo daily horoscope

सिंह राशि

 आज कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी से चलना होगा। वाद-विवाद से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा और मन में आज नकारात्मक विचारों का आगमन हो सकता है। व्यापारियों को आज बिजनेस में लाभ का मौका मिलेगा लेकिन अपेक्षा से कम। पारिवारिक जीवन में आपको आज धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। किसी करीबी व्यक्ति की सेहत को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। शाम के समय धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

virgo daily horoscope

कन्या राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। आज कन्या राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जो आपके लिए लाभ का सृजन करेगा। लेकिन आपके लिए यह भी जरूरी है कि आप आज जोखिम वाले काम से दूरी बनाए रखें। वैसे आज आपकी कार्यकुशलता की लोग तारीफ भी करेंगे। आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे तथा आपका सम्मान करेंगे। 

libra daily horoscope

तुला राशि

आज सितारे बताते हैं कि आप आज विरोधियो और शत्रुओं को मात देने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी से कोई शुभ समाचार भी आपको आज प्राप्त हो सकता है। नौकरी में आज आपको आज कोई लाभदायक अवसर मिल सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्य करने से समाज में आपका प्रभाव बढेगा। 

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशि

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों को नियंत्रण में करना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। धन को लेकर यदि कोई काम आपका रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको आलस्य दिखाने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके कामों में रुकावट आएंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

sagittarius daily horoscope

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी  कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों का पूरा ध्यान रखें।

capricorn daily horoscope

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा और अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप कोई मौका  हाथ से जाने नहीं देंगे और अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। आपका कोई कानूनी मामला आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा, तभी  परिवार का माहौल भी और शांतिपूर्ण हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, लेकिन आप कोई इन्वेस्टमेंट सोच समझ कर करें। ससुराल पक्ष के कोई व्यक्ति आपसे मिलाप करने आ सकता है।

राशिफल

  राशि चुनें  मेष  वृष  मिथुन  कर्क  सिंह  कन्या  तुला  वृश्चिक  धनु  मकर  कुंभ  मीन   

डॉ.कौशलेन्द्र पाण्डेय
ज्योतिष सेवा केन्द्र लखनऊ
मो.9455715061,8896344970

Related posts